RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आकांक्षी केंद्रीय प्रभारी पदाधिकारी राजीव कुमार ने किया बिहिया, शाहपुर एवं संदेश प्रखंडों का भ्रमण।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 दिसंबर।आज आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्रीय प्रभारी पदाधिकारी  राजीव कुमार (IRS) द्वारा बिहिया, शाहपुर एवं संदेश प्रखंडों का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान नीति आयोग के सभी सूचकों की समीक्षा की गई तथा विकसित भारत के संकल्प को सशक्त बनाने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
केंद्रीय प्रभारी पदाधिकारी द्वारा बिहिया प्रखंड के भाडसरा पंचायत, शाहपुर प्रखंड के बिलौटी पंचायत एवं संदेश प्रखंड के चिल्हौस पंचायत का भ्रमण किया गया।
भ्रमण के क्रम में केंद्रीय प्रभारी पदाधिकारी द्वारा प्रखंडों में निर्माणाधीन जीविका मार्ट का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही आरोग्य आयुष्मान मंदिर / हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर एवं आंगनवाड़ी केंद्रों का भी निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने आंगनवाड़ी सेविकाओं, जीविका दीदियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से संवाद किया तथा सेवाओं की गुणवत्ता, संवेदनशीलता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा संचालित किया जाता है। भोजपुर जिले के तीन प्रखंड—बिहिया, शाहपुर एवं संदेश इस कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित हैं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पोषण, स्वास्थ्य, सामाजिक विकास, कृषि एवं आधारभूत संरचना से संबंधित सूचकों को संतृप्त करना है।
इस भ्रमण कार्यक्रम में केंद्रीय प्रभारी पदाधिकारी के साथ जिला योजना पदाधिकारी, आकांक्षी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, आकांक्षी प्रखंड फेलोज, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

अब भी है दूर बहुत सावन! :डॉ ब्रजेन्द्र नारायण द्विवेदी” शैलेश”

rktvnews

आस्था का बाज़ारीकरण: वीआईपी दर्शन और आम श्रद्धालु की उपेक्षा पर एक गंभीर सवाल!

rktvnews

नवादा: डीएम प्रशांत कुमार सी एच ने भीषण गर्मी के मद्देनजर शैक्षणिक संस्थानों के संचालन समय को ले जारी किया आदेश।

rktvnews

सरकार के हस्तक्षेप के बाद टमाटर की थोक कीमत घटी!आज से 80 रुपये किलो बिकेगा टमाटर।

rktvnews

सरकार ने आईटी हार्डवेयर के लिए पीएलआई योजना-2.0 के तहत 27 विनिर्माताओं को मंजूरी दी।

rktvnews

छिंदवाड़ा में सजेगा बाबा बागेश्वर धाम सरकार आचार्य धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार! पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ होंगे शामिल

rktvnews

Leave a Comment