RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

अब भी है दूर बहुत सावन! :डॉ ब्रजेन्द्र नारायण द्विवेदी” शैलेश”

डॉ ब्रजेन्द्र नारायण द्विवेदी शैलेश, वाराणसी

अब भी है दूर बहुत सावन!

बैशाख दिखाता है दहकन,
सूरज नित आग उगलता है।
काया के साथ-साथ मन भी,
प्रज्वलित अग्नि में दहता है।
अमराई सूनी- सूनी है,
कोयल है मौन साध बैठी।
क्या आप कर्ण से सुने कुहुक
अब भी है दूर बहुत सावन।।

लू हर -हर हर -हर चलती है.
यह धरती आग उगलती है।
साँसें माँगें जीवन भिक्षा
बस धीरे धीरे चलती है ।
उपवन मुरझाए दिखते हैं,
खो गई गुलाबो की महकन।।
अब भी है दूर बहुत सावन।।

तरुणाई बोझ उठाती है,
ईटा गारा रखकर सर पर।
छाया में बैठा हैट बूट,
जाने क्या कहता है फर फर
देख कर घड़ी गिनता रहता,
वह हाथ हिलाता है छिन छिन।।
अब भी है दूर बहुत सावन।।

पंछी गण छिपे घोसले में,
पशु बैठे तरु की छाया में।
दुबला पतला पगड़ी बांधे
एक कृषक पड़ा है माया में।
वह सोच रहा कैसे रक्षित, जीवन पाएगा भूतल जन ।
अब भी है दूर बहुत सावन।।
नदियों में रेत उभर आई,
को गई ताप पा तरुणाई।
जल जंतु दिखे आकुल व्याकुल,
खो गई अतल जल गहराई।
दुर्दशा कर रहा दावानल,
जाने कैसा हो जाता मन।।
अब भी है दूर बहुत सावन।।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद स्थित जेतलपुर में नरनारायण शास्त्री प्रौद्योगिकी संस्थान (NSIT) का उद्घाटन किया।

rktvnews

देवघर :संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत जिले के सभी चार प्रखंडो में चल रहे कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन।

rktvnews

चतरा:मनरेगा अंतर्गत संविदा आधारित नियुक्ति हेतु लिखित परीक्षा संपन्न, उपायुक्त ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने डीएसएससी, वेलिंगटन में 79वें स्टाफ कोर्स में भाग ले रहे भारतीय सशस्त्र बलों के भावी नेतृत्व को संबोधित किया।

rktvnews

भारत निर्वाचन आयोग ने दूरदर्शन और आकाशवाणी पर नि:शुल्कल प्रसारण/टेलीकास्ट समय के लिए राष्ट्रीय और राज्य पार्टियों को डिजिटल वाउचर आवंटित किए।

rktvnews

Leave a Comment