RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

नवादा: डीएम प्रशांत कुमार सी एच ने भीषण गर्मी के मद्देनजर शैक्षणिक संस्थानों के संचालन समय को ले जारी किया आदेश।

RKTV NEWS/नवादा(बिहार)30 अप्रैल।प्रशांत कुमार सी.एच. जिला पदाधिकारी, नवादा द्वारा भीषण गर्मी एवं लू की स्थिति को देखते हुए धारा 144 के तहत् आदेश निर्गत किया गया है कि नवादा जिला के सभी निजी/सरकारी विद्यालयों (प्री स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों, कोचिंग संस्थानों सहित) में 10वीं० कक्षा तक सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियां पूर्वाह्न 10ः30 बजे से संध्या 04ः00 बजे तक एवं वर्ग 11वीं एवं 12वीं के कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियों पर पूर्वाह्न 11.30 बजे से अपराह्न 04ः00 बजे तक प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार नवादा जिला में भीषण गर्मी एवं लू की स्थिति है, जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की सम्भावना है।
विद्यालय प्रबंधन को जिला पदाधिकारी द्वारा निदेश दिया जाता है कि वे उपर की उल्लेखित आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों को तद्नुसार निर्धारित करेंगे। उक्त आदेश दिनांक 30.04.2024 को प्रभावी रहेगा।

Related posts

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और अन्य जन-प्रतिनिधियों ने इंदौर की बीएसएफ रेंज में किया पौध-रोपण।

rktvnews

गोस्वामी तुलसीदास युग प्रवर्तक कवि :प्रो बलिराज ठाकुर

rktvnews

भोजपुर:भाकपा-माले के दिवंगत महासचिव कॉ०विनोद मिश्र के निधन के 27वें स्मृति दिवस पर आरा में संकल्प दिवस आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:कोईलवर थाना परिसर में लगा जनता दरबार, तीन मामलों का हुआ निष्पादन।

rktvnews

भोजपुर:तपेश्वर सिंह इंदु महिला कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या बनी प्रो.सियामती राय।

rktvnews

भोजपुर:कुलपति और कुल सचिव के सकारात्मक पहल से कर्मचारियों में हर्ष : शशि रंजन

rktvnews

Leave a Comment