RK TV News
खबरें
Breaking Newsयोग

“योग फॉर वसुधैव कुटुंबकम” कि थीम पर आयोजित होगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस।

हनुमानगढ़/राजस्थान 16 जून । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिले में कार्यक्रम आयोजन हेतु जिला कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रतिभा देवठिया की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ । कार्यक्रम में प्रतिभा देवठिया ने बताया कि इस बार विश्व नौवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है, जिसकी थीम “योग फॉर वसुधैव कुटुंबकम” है ।
एडीएम ने बताया कि योग दिवस जिले में 21 जून को प्रातः 7:00 बजे से 8:00 बजे तक एनएमपीजी कॉलेज हनुमानगढ़ टाऊन के प्रांगण में मनाया जाएगा । योग दिवस का आयोजन जिले के समस्त ब्लॉक और पंचायत स्तर पर भी आयोजित किया जाएगा । एडीएम ने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी राजकीय और निजी शिक्षण संस्थानों की सहभागिता सुनिश्चित हो । इसके सफल आयोजन के लिए चिकित्सा, नगरपरिषद, शिक्षा, आयुर्वेद, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
बैठक में एडीएम सहित सीएमएचओ ओपी चाहर, एसीईओ सुनिल छाबड़ा, डीईओ हंसराज जाजेवाल, पीएमओ मुकेश कुमार, आईसीडीएस से प्रवेश सोलंकी, एपीआरओ राजपाल लंबोरिया, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अक्षित बिश्नोई, प्रवर्तन निरीक्षक प्रिया गंगवानी इत्यादि उपस्थित रहें।

Related posts

नवादा:डॉ0 भीमराव अंबेडकर आवासीय अनुसूचित जाति बालिका विद्यालय 02 गोंदापुर, में अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:केशवां मठ के सुचारू रूप से संचालन हेतु बैठक आयोजित।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:सामान्य प्रेक्षक नेहा जैन ने विभिन्न कोषांगों का किया निरीक्षण।

rktvnews

सारण:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी द्वारा अर्द्धसैनिक बल कोषांग एवं वाहन कोषांग के कार्यों की समीक्षा।

rktvnews

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं PMEGP, PMEGP-2 एवं PMFME योजना अन्तर्गत ऋण स्वीकृति एवं वितरण कैम्प का आयोजन।

rktvnews

भारतीय नौसेना और स्वापक नियंत्रण ब्यूरो का समुद्र में मादक पदार्थ विरोधी अभियान।

rktvnews

Leave a Comment