RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रपति ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बधाई दी।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 24 दिसंबर।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
एक संदेश में राष्ट्रपति ने कहा है, ‘‘क्रिसमस के इस पावन अवसर पर मैं सभी नागरिकों, विशेषकर ईसाई समुदाय से जुड़े भाई-बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।
खुशी और उत्साह का त्योहार क्रिसमस प्यार और करुणा का संदेश देता है। यह हमें मानव कल्याण के लिए प्रभु यीशु मसीह के बलिदान की याद दिलाता है। यह पवित्र अवसर हमें समाज में शांति, सद्भाव, समानता और सेवा के मूल्यों को और मजबूत करने के लिए प्रेरित करता है।
आइए, हम यीशु मसीह के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लें और दयालुता तथा पारस्परिक सद्भाव को बढ़ावा देने वाले समाज के निर्माण की दिशा में काम करें।”

Related posts

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 की शुरुआत 23 मई को उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में कबड्डी के साथ हुई।

rktvnews

मध्यप्रदेश:जनजातीय कल्याण कार्यक्रम क्रियान्वयन का लक्ष्य अन्त्योदय हो : राज्यपाल

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 22 मार्च 26

rktvnews

चतरा:ग्रामीण विकास योजनाओं की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर: एएनएम ने किया कार्य का बहिष्कार,की बैठक।

rktvnews

लोकसभा अध्यक्ष ने ‘टीबी मुक्त भारत’ और ‘नशा मुक्त भारत’ के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए संसद सदस्यों के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment