RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 जनवरी।आज जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया द्वारा निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर एवं उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएँ, ताकि इस परियोजना का लाभ शीघ्र ही क्षेत्र की आम जनता को मिल सके। उन्होंने कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
निरीक्षण के क्रम में जल-निकासी (ड्रेनेज) से संबंधित समस्याओं पर भी जिला पदाधिकारी ने संज्ञान लिया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर शीघ्र समाधान करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर सिविल सर्जन, भोजपुर, कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग (RCD), विशेष कार्य पदाधिकारी, भोजपुर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने ओमान के सुल्तान से भेंट की।

rktvnews

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के अंतर्गत काम करने वाले प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी) ने सतत चुंबक उत्पादन के लिए हैदराबाद स्थित मेसर्स मिडवेस्ट एडवांस्ड मैटेरियल्स प्राइवेट लिमिटेड को वित्त पोषण की मंजूरी दी।

rktvnews

सारण:सोशल मिडिया पर हथियार का प्रदर्शन करने वालों के विरूद्ध की गईकार्रवाई।

rktvnews

नालन्दा:डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर नव नालंदा महाविहार में संगोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

वाराणसी में होगा 31 मार्च को स्वास्थ्य वर्धक हंसो हंसाओ रेला एवं नवसंवत्सर अभिनन्दन समारोह।

rktvnews

हिन्दुत्व, मनुस्मृति और भारतीय संविधान।

rktvnews

Leave a Comment