RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

बिपरजॉय तूफान से बचाव हेतु नियंत्रण कक्ष की स्थापना।

हनुमानगढ/राजस्थान 15 जून। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बिपरजॉय (BIPORJOY) तूफान से बचाव के संबंध में बुधवार को विडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिला कलेक्टर रुक्मणि रियार पंचायत समिति सभागार, रावतसर से जुड़े । मुख्य सचिव एवं आपदा प्रबन्धन सहायता एव नागरिक सुरक्षा विभाग, सचिव जयपुर के निर्देशानुसार जिले में तूफान से बचाव हेतू नागरिक सुरक्षा स्वंय सेवक टीम को तैनात किया गया है, जो 24 घंटे कार्य करेगी ।
जिला कलेक्टर ने बताया कि जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष 01552-260299 स्थापित कर दिया गया है । नियंत्रण कक्ष से आमजन सूचना प्राप्त करने के साथ ही अपनी समस्या बता सकेंगे जो 24 घण्टें कार्य करेगा । नियंत्रण कक्ष के लिए प्रभारी अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी विक्रम शेखवात को नियुक्त किया गया है, जिनसे मोबाइल नम्बर 9680389117 के माध्यम से भी संपर्क किया जा सकता है । नियंत्रण कक्ष चौबीसों घंटे अलर्ट मोड़ पर कार्य करता रहे इसलिए सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है जिनसे मोबाइल नम्बर 9460688049 से संपर्क किया जा सकेगा ।
इसके अतिरिक्त आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए जिला मुख्यालय सभी विभागीय कार्यालयों में नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए है । पुलिस विभाग नियंत्रण कक्ष 01552-261105, चिकित्सा विभाग नियंत्रण कक्ष 01552- 261190, सार्वजनिक विभाग 01552-294153 से संपर्क किया जा सकता है। तूफान से अत्यधिक बरसात के कारण नीची जगहों पर पानी भरने की संभावना रहती है, वहां के निवासियों से सुरक्षित जगह तलाश करने और अधिक एहतियात बरतने कि सलाह दी जाती है। पंचायत स्तर पर सरपंचों, वार्ड पंचों एवं पंचायत समिति सदस्यों से अपील है कि वो आम नागरिक को तूफान से बचाव हेतू जानकारी दे ।

Related posts

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री ने लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

जन्म दिन पर करे हनुमान जी की पूजा:विभू सिंह

rktvnews

भोपाल:स्कूली शिक्षा में ड्रॉप-आउट दर हुई शून्य, हमारे सांदीपनि विद्यालय मॉडल की देश में हो रही है सराहना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:आचार्य धर्मेन्द्र को मिला इन्टरनेशनल ह्यूमन सैलिडरिटी.2024 सम्मान।

rktvnews

रायपुर : एम्बुलेंस बनी जन्मस्थली : 108 संजीवनी एक्सप्रेस में गूंजी किलकारी, मां-बेटी दोनों स्वस्थ।

rktvnews

माले कार्यकर्ताओं ने उदवंतनगर अंचलाधिकारी और गजरजगंज थाना प्रभारी सहित थाने का किया घेराव।

rktvnews

Leave a Comment