RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:झारखंड विधानसभा की आवास समिति के सभापति दशरथ गागराई की अध्यक्षता में परिसदन भवन में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )20 दिसंबर। शुक्रवार को झारखंड विधानसभा की आवास समिति के सभापति दशरथ गागराई की अध्यक्षता में परिसदन भवन में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ सरकारी भवनों एवं आवासों की वर्तमान स्थिति तथा निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान भवन निर्माण विभाग, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता, जल संसाधन, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, ग्रामीण कार्य विभाग, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता, वाणिज्यकर, उत्पाद एवं मद्य निषेध, परिवहन, खान एवं भूतत्व, पथ प्रमंडल, आपूर्ति शाखा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, नियोजन विभाग एवं जिला ग्रामीण विकास शाखा सहित अन्य विभागों के अंतर्गत पूर्व में निर्मित सरकारी भवनों व आवासों की स्थिति पर चर्चा की गई। बैठक में भवनों एवं आवासों की मरम्मति व नवनिर्माण की आवश्यकता, संबंधित विभागों के साथ पत्राचार की स्थिति, निर्माण कार्यों में अग्नि सुरक्षा एवं तड़ित चालक जैसे सुरक्षा मानकों के अनुपालन, पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था, सौर ऊर्जा आधारित विद्युत सुविधा, शौचालय एवं स्वच्छता व्यवस्था सहित अन्य बिंदुओं पर जानकारी ली गई। माननीय सभापति ने सभी विभागों को योजनाओं के समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के निर्देश दिए। बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, निदेशक डीआरडीए, सभी अनुमंडल पदाधिकारी गिरिडीह जिला, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

राष्ट्रपति ने स्लोवाकिया में भारतीय समुदाय के सदस्यों को संबोधित किया।

rktvnews

चतरा:मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत जिले भर में चलाए जा रहे हैं विशेष अभियान।

rktvnews

पटना:बिहार राज्य जनसेवक संघ (महासंघ गोप गुट से संबद्ध) का 20 वां राज्य सम्मेलन संपन्न।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:महाराजा स्टेडियम में मनाया जायेगा गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में बड़ौत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस हुआ संपन्न।

rktvnews

लातेहार: कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने किसानों को मिनी ट्रैक्टर व परिसंपत्ति वितरण किया।

rktvnews

Leave a Comment