RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून:राज्यपाल ने लोक भवन में गोद लिए गए 13 टीबी रोगियों को मासिक पोषण किट किया वितरित।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)20 दिसंबर।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने आज लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम तहत गोद लिए गए 13 टीबी रोगियों को मासिक पोषण किट वितरित की। इस अवसर पर राज्यपाल ने रोगियों से व्यक्तिगत बातचीत कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और उन्हें उपचार के दौरान नियमित पौष्टिक आहार और संतुलित जीवन शैली अपनाने की सलाह दी। राज्यपाल द्वारा अब तक गोद लिए गए 70 टीबी रोगी पूरी तरह स्वस्थ होकर टीबी मुक्त हो चुके हैं। इस महत्वपूर्ण पहल को आगे बढ़ाते हुए, उन्होंने 13 और टीबी रोगियों को गोद लिया, जिन्हें आज मासिक पोषण किट प्रदान की गई। इस अभियान के तहत अब तक कुल 83 रोगियों को राज्यपाल ने निःक्षय मित्र बनकर गोद लिया है। राज्यपाल ने कहा कि हमारा लक्ष्य प्रदेश को टीबी मुक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि यदि प्रत्येक व्यक्ति एक टीबी रोगी का निःक्षय बनकर उसके इलाज और पोषण में सहयोग करे, तो हम इस दिशा में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त कर सकते हैं। राज्यपाल ने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर प्रयास करना होगा। यह अभियान हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है, जिसे हम सब मिलकर सफल बनाएंगे।

Related posts

सारण:जिला स्तरीय मशाल प्रतिभा खोज खेल प्रतियोगिता का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ।

rktvnews

गुब्बारे..! : सुधीर सुमन

rktvnews

गिरीडीह:रफ़्तार घटाओ सुरक्षा बढ़ाओ,जागरूकता अभियान।

rktvnews

मध्यप्रदेश:दूसरे चरण के अंतिम दिन 56 अभ्यर्थियों ने दाखिल किये नाम-निर्देशन पत्र।

rktvnews

रामगढ़:स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन के बाद बोले प्राचार्य, प्रदेश का अव्वल कालेज बनाने के लिए संकल्पित।

rktvnews

Leave a Comment