
चतरा /झारखंड 28 नवंबर। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु निर्वाचान आयोग द्वारा नए मतदाता का निबंधन, 80 प्लस मतदाता का चिन्हित कार्य, दिव्यांगजनों के पंजीकरण समेत कई अन्य कार्य के लिए आभियान मोड में कार्य करने का निर्देश प्राप्त हुआ है।इसे लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा अबु इमरान द्वारा दिनांक-28.11.2023 (मंगलवार) आज कैंप के माध्यम से Particularly Vulnerable Tribal Groups (PVTGs) एवं दूरस्त क्षेत्रों में रहने वाले जनसमूह को अभियान के तहत मतदाता सूची में निबंधन करने हेतु निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी चतरा,सिमरिया एवं सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को निर्देशित किया गया।
दिनांक-29.11.2023 (बुधवार) को जिलान्तर्गत सभी रैन बसैरों / आश्रय गृहों में आवासित पात्र नागरिकों तथा सभी पात्र Homeless People का निबंधन हेतु अभियान चलाने का निर्देश दिया। दिनांक-30.11.2023 (गुरुवार) एवं दिनांक 01.11.2023 (शुक्रवार) को 80+ आयु वर्ग एवं दिव्यांगजनों के निबंधन एवं मतदाता सूची में Marking हेतु विशेष अभियान चलाया जाएगा। साथ ही 80 प्लस व दिव्यांग अब्सेंटी मतदाता को चिन्हित करते हुए नाम के साथ सूची भेजने का निर्देश दिया गया।उन्होंने कहा विशेष अभियान के तहत House to House visit कर मतदाता सूची में पूर्व से पंजीकृत उक्त श्रेणी के मतदाताओं का शत-प्रतिशत सत्यापन कराते हुए छूटे हुये पात्र नागरिकों का निबंधन कराना सुनिश्चित किया जाय।
दिनांक-02.12.2023 (शनिवार) को सभी पात्र Transgender/Sex Worksers, Women in difficult circumstances का निबंधन हेतु अभियान चलाया जाएगा। उप निर्वाचान पदाधिकारी अपने स्तर से चलाए जा रहे अभियान का अपने स्तर से निगरानी करते रहेंगे।
दिनांक-03.12.2023 (रविवार) को International Day of Persons with Disabilities के अवसर पर दिव्यांगजनों के पंजीकरण, निर्वाचन प्रक्रिया में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्यक से, उन्हें Facilitate करने के लिए आवश्यक कार्यक्रम आयोजित किये जाय।

