RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में बड़ौत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस हुआ संपन्न।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)07 दिसम्बर।प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जन सामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित गति के साथ निस्तारण संभव कराने के उद्देश्य से माह के प्रथम और तृतीय शनिवार को 10:00 बजे से 2:00 बजे तक तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है इसी के क्रम में आज जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बड़ौत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय जन सामान्य की शिकायत सुन रहे थे जिसमें से बड़ौत तहसील 56शिकायतें प्राप्त हुईं जिसमें से मौके पर 12 शिकायतों का निस्तारण किया गया, उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उत्तर प्रदेश शासन के शासनादेश के निर्देश के क्रम में निर्देशित किया जिन शिकायतों का निस्तारण आज नहीं हो पाया है उन्हें अगले 7 दिन के अंतर्गत अवश्य निस्तारण कर लें शिकायतकर्ता को एक शिकायत करने के लिए बार-बार आना ना पड़े जो उनकी समस्या है उसका निस्तारण आवश्यक हो जाना चाहिए।
खेकड़ा तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में 32शिकायत प्राप्त हुई जिसमे 7का निस्तारण किया गया, बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में 35शिकायत प्राप्त हुई जिसमें से मौके पर 4 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार एवं शासन गंभीर है। जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण संभव हो इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए माह के प्रथम वे तृतीय शनिवार को तहसील दिवस का आयोजन किया जाता है
उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जिन विभागों से संबंधित जनता की शिकायतें दर्ज हो रही हैं। सभी संबंधित अधिकारीगण गंभीरता के साथ तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें और मौके पर जाकर संबंधी शिकायतों का निराकरण 7 दिन में सुनिश्चित कराएं ताकि संबंधित पोर्टल पर शिकायतों को ऑनलाइन किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता को जो भी संबंधित विभागीय अधिकारियों के द्वारा निस्तारण के दौरान उपस्थित रखा जाए ताकि सभी शिकायतों का निराकरण गुणवत्ता परक रूप से सुनिश्चित किया जा सके। तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में शासन की यह नीति है कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों के संदर्भ का निस्तारण अधिकारी एक सप्ताह के अंतर्गत अवश्य कर लें अगर कोई शिकायत संवेदनशील है उसकी समय अवधि जिलाधिकारी के निर्देश अनुसार 7 दिन में और बढ़ा दी जाती है अधिकतम शिकायत का निस्तारण 14 दिन में अन्यथा न्यूनतम 7दिन के अंतर्गत तहसील दिवस के प्रार्थना पत्र का निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले जनपद स्तरीय तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में आज बड़ौत तहसील में दिव्यांग कैंप व अन्य सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं संबंधित कैंप लगाए गए और उन्हें लाभान्वित किया गया ।जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने 22दिव्यांग जनों को प्रमाण पत्र वितरित किये ।
इस अवसर एसडीएम मनीष कुमार यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तीरथ लाल, पुलिस क्षेत्र अधिकारी ,जिला विकास अधिकारी अखिलेश कुमार चौबे सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

बिहार:मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय पावापुरी महोत्सव 2023 का किया शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर: ग्रामीण चिकित्सकों की जुलाई में आयोजित स्वास्थ्य समागम को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भारत के पहले सूर्य मिशन, आदित्य- एल1 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो को बधाई दी।

rktvnews

गढ़वा:आपूर्ति विभाग की योजनाओं की समीक्षा को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक।

rktvnews

समाजसेवी अमरदीप कुमार जय ने मॉडल अस्पताल आरा के शिकायतों और सुझावो संबंधित सूचना मुख्यमंत्री को की मेल।

rktvnews

हरियाणा:देश-विदेश के 69 लघुकथाकारों में डॉ. सत्यवान सौरभ और डॉ. प्रियंका सौरभ की लघुकथाएँ शामिल।

rktvnews

Leave a Comment