RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:राष्ट्रपति के प्रस्तावित आगमन के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला खरसांवा के उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से एनआईटी परिसर एवं मार्गों का किया निरीक्षण।

सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण, समन्वय से जुड़ी व्यवस्थाओं पर विमर्श कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)20 दिसंबर।भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का प्रस्तावित पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला खरसावां आगमन के मद्देनज़र एनआईटी परिसर, निर्धारित कार्यक्रम स्थल तथा आवागमन मार्गों का शुक्रवार को संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम कर्ण सत्यार्थी, उपायुक्त, सरायकेला–खरसावां नितीश सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम पीयूष पांडेय, पुलिस अधीक्षक, सरायकेला–खरसावां मुकेश लुणायत एवं पुलिस अधीक्षक(नगर), पूर्वी सिंहभूम कुमार शिवाशीष ने किया, मौके पर संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान प्रस्तावित रूट, एनआईटी परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल पर प्रोटोकॉल, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, आपात सेवाएं, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, चिकित्सा सुविधा एवं संचार व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का सूक्ष्म अवलोकन किया गया। माननीय राष्ट्रपति के कार्यक्रम के सुचारु, गरिमामय एवं सुरक्षित आयोजन को सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।
दोनों जिला के वरीय पदाधिकारियों ने मार्ग में सुरक्षा, बैरिकेडिंग, यातायात डायवर्जन, सुरक्षा घेरा तथा कार्यक्रम से जुड़े समन्वय पर विमर्श करते हुए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर बल दिया। साथ ही, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए गए। पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला खरसांवा जिला प्रशासन द्वारा माननीय राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक प्रशासनिक, सुरक्षा एवं प्रोटोकॉल संबंधी तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।

Related posts

आयुष मंत्रालय और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने यूनानी चिकित्सा प्रणाली के विकास के लिए हाथ मिलाया।

rktvnews

सिवान:का. चंद्रशेखर का बिंदुसार में स्मृति स्थल का अनावरण,युद्ध-विरोधी शांति मार्च

rktvnews

सलेमपुर मंडल के शक्ति केंद्र प्रमुख और बूथ अध्यक्षों की बैठक संपन्न!बूथ कमेटियों को सशक्त बनाकर जीत का लक्ष्य हासिल होगा:पूर्व मंत्री सह विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह

rktvnews

भोजपुर:मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर भाजपा भोजपुर की बैठक।

rktvnews

राजस्थान:रोजगार उत्सव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक।

rktvnews

पटना डीएम ने ट्रैफिक नियंत्रण और सुचारू करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए।

rktvnews

Leave a Comment