RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

मां आरण्य देवी बीएड कॉलेज में प्रमाण पत्र वितरण सह विदाई समारोह आयोजित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 25 जून। आर्यभट्ट ज्ञान वि वि द्वारा संचालित मां आरण्य देवी बीएड कॉलेज बाय पाली में एन एस एस प्रमाण पत्र वितरण के साथ साथ पास विद्यार्थियों का विदाई समारोह सम्मिलित रूप से आयोजित हुआ। कार्यक्रम मुख्य अतिथि के डा राजेश मणि ,युसूफ तथा प्रिंसिपल डॉ महेंद्र सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन से प्रारंभ हुआ।
प्रधानाचार्य डॉ महेंद्र सिंह ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया। मुख्य अतिथि डॉक्टर राजेश मणि ने शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका और जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की। इन्होंने बताया की शिक्षक सबसे सम्मानित पद होता है, उसके अनुरूप सीखने, आचरण करने और स्वयं को एक आदर्श शिक्षक के रूप में स्थापित होने की जरूरत है। प्राचार्य डॉ महेंद्र सिंह ने उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया और विद्यार्थियों को हौसला आफजाई करते हुए कहा कि कॉलेज सभी विद्यार्थियों के लिए,आपके उज्जवल भविष्य के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है।
बताते चलें कि एनएसएस के विद्यार्थियों के लिए 27 मार्च से 4 अप्रैल तक साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। इन सब को प्रमाण पत्र देने की बात कही गई थी जिस के अनुरूप आज इन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन नूपुर और माधुरी ने किया।
कार्यक्रम को मधुर बनाने में शंभू शरण, करण कुमार, रचना कुमारी, स्वीटी कुमारी , नेहा कुमारी शिवम कुमार गौरव आदि ने अपनी अनेक अच्छी प्रस्तुति से सबको आह्लादित किया।
कॉलेज शिक्षकों में अनिल पांडे, चंद्रेश कुमार कृष्ण कुमार, दिलीप सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related posts

सारण:जिलाधिकारी ने प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा घोषित योजनाओं के क्रियान्वयन की की समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर:बाबा साहब के संविधान को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन को जितायें : राजनाथ पासवान

rktvnews

पटना:राम के आह्वान के माध्यम से समाज की पीड़ा की अभिव्यक्ति है- ‘हे राम! तुम्हें आना होगा!’

rktvnews

प्याज का बफर 3 लाख मीट्रिक टन से 5 लाख मीट्रिक टन बढाया गया!कल (सोमवार) से भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ 25 रुपये प्रति किलो के खुदरा मूल्य की दर से प्याज की बिक्री करेगा।

rktvnews

छत्तीसगढ़:विश्व पर्यावरण दिवस : मुख्यमंत्री ने सपरिवार अपने निवास परिसर में रोपा नीम, रुद्राक्ष और चीकू का पौधा।

rktvnews

वाराणसी :मां वरूणा महोत्सव में कवियों और कलाकारों ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध।

rktvnews

Leave a Comment