RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:झारखंड विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति ने परसिदन में जिला के पदाधिकारियों के साथ की बैठक।

RKTV NEWS/जमशेदपुर(पूर्वी सिंहभूम)20 दिसंबर। शुक्रवार को झारखंड विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति ने परिसदन में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक की अध्यक्षता विधायक राम सूर्य मुंडा ने की। मुंडा ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अनागत प्रश्नों को गंभीरतापूर्वक अध्ययन करें। समिति को लिखित रूप में सटीक, तथ्यपरक व अपडेट उत्तर उपलब्ध कराएं । बैठक के दौरान विभागवार अनागत प्रश्नों की समीक्षा की गई व संबंधित पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए । समिति ने स्वास्थ्य, सड़क निर्माण, जल संसाधन, विद्युत, पंचायती राज, पर्यटन, भूमि संरक्षण, विशेष प्रमंडल, शिक्षा, खान एवं भूतत्व विभाग, गृह कारा सहित अन्य विभागों की योजनाओं की जानकारी ली । संबंधित विभागों से कार्य प्रगति रिपोर्ट लेते हुए योजनाओं की अपडेट स्थिति की समीक्षा की गई। समिति के अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का प्रभावी व समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, तत्परता व जवाबदेही बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।मौके पर डीडीसी नागेन्द्र पासवान, डीएसओ, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, डीपीओ, डीईओ, डीएसई, तकनीकी विभागों के अभियंता समेत अन्य विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

गढ़वा में जलछाजन विकास परियोजना को मिली नई दिशा

rktvnews

चतरा:होम गार्ड बहाली प्रक्रिया का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित संचालन के दिए निर्देश।

rktvnews

भोजपुर: स्वास्थ्य विभाग का उन्मुखीकरण कार्यक्रम मेयर और वार्ड पार्षद के साथ संपन्न।

rktvnews

खूब रोता मन..! : डा सुनीता सिंह “सुधा “

rktvnews

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस 7 गीगावॉट रिन्यूएबल एनर्जी ट्रांसमिशन नेटवर्क का करेगा निर्माण।

rktvnews

भोजपुर:शिक्षक राष्ट्र के विश्वकर्मा होते हैं: डा जे बी पाण्डेय

rktvnews

Leave a Comment