RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा प्रमण्डल के 61वें आयुक्त के रूप में हिमांशु कुमार राय ने किया पदभार ग्रहण।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )15 दिसम्बर।दरभंगा प्रमण्डल दरभंगा के 61वें आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने पदभार ग्रहण किया।
पदभार ग्रहण के उपरांत उन्होंने प्रमंडल के वरीय अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया और समय सीमा के अंदर सभी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का निर्देश दिया।
आयुक्त ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दरभंगा प्रमंडल बिहार राज्य का एक महत्वपूर्ण एवं प्रतिष्ठित क्षेत्र है। यहां की प्रशासनिक, सामाजिक एवं आर्थिक जिम्मेदारियाँ अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नीतियाँ एवं जनकल्याणकारी योजनाएँ समयबद्ध एवं प्रभावी रूप से आम जनता तक पहुँचे,यह सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो,इसके लिए प्रशासन सतत निगरानी रखेगा। साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, मत्स्य पालन एवं मखाना उत्पादन जैसे क्षेत्रों में दरभंगा प्रमंडल की विशेष पहचान है,जिनके समुचित विकास एवं प्रोत्साहन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
आयुक्त ने कहा कि आमजन को बेहतर सुख- सुविधाएँ उपलब्ध कराना तथा सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना प्रमुख उद्देश्य होगा।
उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी जिलों के प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी, दरभंगा कौशल कुमार, जिलाधिकारी, मधुबनी आनंद शर्मा तथा जिलाधिकारी, समस्तीपुर रोशन कुशवाहा ने जल जीवन हरियाली का प्रतीक पौधे भेंट कर आयुक्त का स्वागत किये।
कार्यक्रम में आयुक्त के सचिव सत्येंद्र कुमार, उप निदेशक खाद्य सुशील कुमार मिश्रा उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, आरटीए सचिव मनोज कुमार, क्षेत्रीय योजना अधिकारी विकास क्षेत्रीय योजना पदाधिकारी सहित अन्य प्रमण्डल के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहें।।

Related posts

महाकुम्भ में पहली बार दुनिया के कई देशों के बौद्ध भिक्षुओं ने लगाई संगम में डुबकी।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

सिवान: डीएम ने कड़ाके की ठंड में गरीबों और असहायों को दी राहत,कंबलों का किया वितरण।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त के निर्देशानुसार डी.आर.डी.ए निदेशक ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने की समाज कल्याण विभाग के योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा, बोले- जून अंत तक आंगनबाड़ी में नियुक्तियां पूरी करें, जुलाई में सभी निर्माणाधीन केंद्र हों पूर्ण।

rktvnews

Leave a Comment