RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:राज्य स्तरीय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में दरभंगा प्रमंडल विजेता बना।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 दिसंबर।आरा।बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग एवं जिला प्रशासन भोजपुर के संयुक्त तत्वावधान में वीर कुंवर सिंह स्टेडियम, आरा में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय अंतर-प्रमंडल बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 का फाइनल मुकाबला मगध प्रमंडल बनाम दरभंगा प्रमंडल के बीच खेला गया। टॉस जीतकर मगध प्रमंडल के कप्तान पवन ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 25 ओवर में मगध प्रमंडल ने 10 विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए। टीम की ओर से पवन ने 52 रन, दिलखुश ने 19 रन तथा हिमांशु ने 12 रन का योगदान दिया, जबकि सिमन्त 0 और अमन 3 रन बनाकर आउट हुए। दरभंगा की ओर से अनुराग ने तीन विकेट, जबकि केशव, याक़ूब और शाश्वत ने दो-दो विकेट प्राप्त किए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए दरभंगा प्रमंडल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से शहील ने 20 रन, रितिक ने 24 रन और शाश्वत ने नाबाद 54 रन की बेहतरीन पारी खेली। मगध की ओर से गेंदबाजी करते हुए निशांत, नंदन और सौरभ ने एक-एक विकेट लिया। दरभंगा प्रमंडल ने यह मैच सात विकेट से जीता। ऑन-फील्ड अंपायर सुभीत कुमार सिंह एवं सन्नी कुमार वर्मा, थर्ड अंपायर तयैब हुसैन, फोर्थ अंपायर वेदप्रकाश रहे। मैच रेफरी रवि कुमार तथा मैच ऑब्जर्वर संजय कुमार सिंह एवं राजीव कमल मिश्रा थे। स्कोरर रत्नेश नंदन एवं कुंदन कुमार, टीम लाइज़िंग में कुमार विजय तथा वीडियो एनालिसिस में राजीव कुमार सिंह शामिल रहे।
विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को जिला खेल पदाधिकारी आलोक कुमार गौतम, कला-संस्कृति पदाधिकारी अनुप्रिया कुमारी एवं चंदन प्रभाकर (डीपीओ, शिक्षा विभाग) द्वारा कप एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। मैच के दौरान धन्नजय कुमार, शैलेंद्र दिक्षित एवं संजय कुमार चयनकर्ता के रूप में उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी तेलंगाना में आयोजित राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
कार्यक्रम में भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव विनीत राय, पूर्व अध्यक्ष मनोज पांडेय, राहुल सिंह, शिव नारायण पाल, कृष्ण कुमार, संजीव कुमार, नीरज कुमार सिंह, राजीव तथा दिलीप कुमार सहित जिले के अनेक खेल प्रेमी उपस्थित रहे। इस संबंध में जानकारी जिला खेल पदाधिकारी भोजपुर आलोक कुमार गौतम द्वारा दी गई।

Related posts

महंगाई राहत कैम्प- 7.56 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड हो चुके जारी, 1.77 करोड़ से ज्यादा परिवारों का हो चुका रजिस्ट्रेशन।

rktvnews

पटना:आम लोगों का जीवन स्तर सुधारने के लिए सहकार भारती तत्पर प्रेस वार्ता में बोले ‌ प्रांतीय अध्यक्ष आर डी सिंह।

rktvnews

लोकसभा अध्यक्ष ने लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को मजबूत करने के लिए संस्थागत तालमेल, वित्तीय जवाबदेही और प्रौद्योगिकी संचालित शासन पर जोर दिया।

rktvnews

पिछड़े/कमजोर लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता देने हेतु चलाया जा रहा विधिक जागरूकता कार्यक्रम!06 अगस्त को अलीनगर प्रखण्ड में, 12 अगस्त को सदर प्रखण्ड में, 13 अगस्त को हायाघाट प्रखण्ड में तथा 20 एवं 27 अगस्त को बेनीपुर प्रखण्ड में होगा विधिक जागरूकता कार्यक्रम।

rktvnews

सुश्री मीनाक्षी लेखी ने भुवनेश्वर में जी-20 संस्कृति समूह के दूसरे दिन के विचार-विमर्श में भाग लिया।

rktvnews

भोजपुर:विश्व स्वास्थ्य दिवस पर दिशा एक प्रयास के कार्यालय में मनाया गया पखवाड़ा।

rktvnews

Leave a Comment