RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

भारतीय नौसेना आईएनएएस 335 (ओएसपीआरईवाईएस) को कमीशन करेगी।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 14 दिसंबर।भारतीय नौसेना 17 दिसंबर 2025 को गोवा स्थित आईएनएस हंसा में नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी की उपस्थिति में अपने दूसरे एमएच 60आर हेलि‍कॉप्टर स्क्वाड्रन, आईएनएएस 335 (ओएसपीआरईवाईएस) को कमीशन करेगी। यह अवसर आधुनिकीकरण और क्षमता वृद्धि की दिशा में भारतीय नौसेना के निरंतर प्रयासों में एक महत्वपूर्ण क्षण होगा।
उन्नत हथियारों, सेंसरों और एवियोनिक्स प्रणालियों से युक्त यह हेलिकॉप्टर भारतीय नौसेना के लिए एक बहुपयोगी और सक्षम संसाधन सिद्ध होता है, जो पारंपरिक तथा असममित दोनों प्रकार के खतरों से प्रभावी रूप से निपटने की उन्नत क्षमताएं प्रदान करता है।
यह विमान नौसेना संचालन में पूरी तरह से एकीकृत हो चुका है और अनेक अवसरों पर अपनी उपयोगिता साबित कर चुका है। स्क्वाड्रन के शुरू होने से भारतीय नौसेना की समग्र विमानन क्षमताओं को महत्वपूर्ण बढ़ावा मिलेगा।

Related posts

दरभंगा:लोक सभा आम निर्वाचन में चुनावी व्यय पर नियंत्रण, पर्यवेक्षण तथा चुनाव के क्रम में आर्थिक अपराध पर नियंत्रण एवं कार्रवाई के लिए उड़न दस्ता दल का किया गया गठन।

rktvnews

चतरा: उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी ने EVM/VVPAT वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण।

rktvnews

चतरा:अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के विरुद्ध खनन विभाग सख्त!लगातार देर रात तक चल रही है जांच व छापेमारी अभियान।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय, सांकरौद का किया निरीक्षण।

rktvnews

राष्ट्रपति ने गांधीनगर के लोक भवन में सामाजिक समरसता महोत्सव में भाग लिया।

rktvnews

Leave a Comment