RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त ने अंतर्विभागीय समन्वय की बैठक में अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)29 नवंबर।उपायुक्त सह जिलादण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में आज अंतर्विभागीय समन्वय हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा प्रखंड व अंचल स्तर से जिला को भेजे जाने वाले प्रतिवेदनों के लंबित से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई। साथ ही सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी व अन्य विभाग के अधिकारियों को निदेशित करते हुए कहा कि जिला स्तर पर विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए सही तरीके से प्रतिवेदन जिला को उपलब्ध कराया जाय, ताकि जिला स्तर से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को सही तरीके से क्रियान्वित किया जा सके व अधिक से अधिक लाभुकों को लाभान्वित किया जा सके।
आगे उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि प्रखंड व अंचल स्तर से जांच प्रतिवेदन, योग्य लाभुकों के चयन हेतु ग्राम सभा का आयोजन हो, कृषि, उद्यान, पशुपालन, कल्याण विभाग, मत्स्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य, आपूर्ति या जिले के अन्य विभाग से संबंधित प्रतिवेदनों का सही तरीके से एवं ससमय प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाता है तो जिले के अंतिम पंक्ति के लाभुकों को लाभ आसानी से पहँुचाया जा सकता है। बैठक के दौरान जिलास्तर के सभी अधिकारियों को निदेशित करते हुए कहा कि सभी अपने निर्धारित कार्यक्रम के साथ-साथ प्रखंड व अंचलों का निरीक्षण किया जाय, ताकि किसी भी प्रकार की समस्याओं का उचित निराकरण किया जा सके एवं समस्त जिलेवासियों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

आपका रक्तदान करना किसी के जीवनदान के समान हैःउपायुक्त

इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा अंतर्विभागीय बैठक के माध्यम से बतलाया कि रक्तदान हमारे समाज के लिए नितांत आवश्यक है। रक्तदान करके न सिर्फ किसी की जिंदगी बचाने जैसी अनमोल खुशी मिलती है बल्कि इससे हमारी सेहत को भी लाभ पहुँचता है। कई लोग यह सोचकर रक्तदान नहीं करते हैं कि इससे उनकी सेहत खराब हो जायेगी, जो कि एक भ्रम के अलावा कुछ भी नहीं है। ऐसे लोग सोचते हैं कि रक्तदान करने से शरीर में खून की कमी हो जायेगी और वे बीमार पड़ जायेंगे; जो कि पूर्णतः मिथ्या है। इसका कोई प्रतिकूल प्रभाव हमारे स्वास्थ्य पर नहीं पड़ता है। इसके अलावे उपायुक्त ने कहा कि कभी-कभी ब्लड बैंक में रक्त की अनुपलब्धता होने से रक्त की आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आवश्यक है कि हम सभी आगे आएं और एक अच्छे उद्देश्य की पूर्ति हेतु अवश्य रक्तदान करें।
बैठक के दौरान उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त पियूष सिन्हा, नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर राजीव कुमार, प्रभारी पदाधिकारी जिला विधि शाखा शैलेष कुमार, उप नगर आयुक्त सागरी बराल, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, सभी प्रखण्डों के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी के साथ-साथ संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: आरा रेल थाने ने ट्रेन से नशे की हालत में विदेशी शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर: बखोरापुर काली मंदिर ट्रस्ट द्वारा नवयुवकों के बीच खेल अभ्यास हेतु जंपिंग पैड किया गया वितरित।

rktvnews

मेघालय के अनानास को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्‍यता मिलने से प्रसन्‍नता का अनुभव, इसके वे हकदार भी हैं: प्रधानमंत्री

rktvnews

भोजपुर जिला प्रशासन की अनोखी पहल “हर घर दस्तक अभियान”।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनी।

rktvnews

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में भारतीय भाषाओं पर तीसरे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment