RK TV News
खबरें
Breaking Newsपरिवहन

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला ग्राम गाड़ी योजना समिति की बैठक संपन्न!इस योजना का उद्देश्य गांव से प्रखंड जिला मुख्यालय एवं शहर तक आवागमन की सुविधा बहाल करना है:उपायुक्त अबु इमरान

चतरा/झारखण्ड 10 जून।उपायुक्त चतरा अबु इमरान की अध्यक्षता में जिला ग्राम गाड़ी योजना समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उक्त योजना के कार्यान्वयन स्वीकृति पर चर्चा कर कई आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया।
बैठक में उपायुक्त ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना को धरातल पर लाना है। सरकार की इस योजना का उद्देश्य गांव से प्रखंड, जिला मुख्यालय एवं शहर तक आवागमन की सुविधा बहाल करना है। इससे गांव के किसान मजदूर, छात्र – छात्राओं को शहर तक आने में सुविधा होगी। वहीं मरीजों के लिए अस्पताल तक पहुंचना सुलभ होगा। योजना में शामिल होने वाले वाहन मालिकों को सरकारी टैक्स में भी बड़ी राहत दी जाएगी। साथ ही इस योजना के तहत वाहन संचालन पर सरकार द्वारा छूट दी जाएगी। ग्रामीण बस सेवा के लिए पहले से निर्धारित रूट के अतिरिक्त इस योजना के तहत वैसे मार्गों पर भी बस चलेगी जहां के लिए जिला प्रशासन द्वारा नए सिरे से रूट का निर्धारण किया जाएगा। इसके लिए प्रखंड स्तर पर लिए गए प्रस्ताव को जिला स्तर पर विचार विमर्श के पश्चात राज्य स्तर से स्वीकृति मिलने के बाद वाहनों का संचालन किया जाएगा।बैठक में आगे जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष सिंह द्वारा जानकारी दी गई कि इस योजना के तहत प्रथम परमिट निर्गत 5 वर्ष की अधिकतम अवधि के लिए मार्ग कर में छूट दी जाएगी एवं परमिट शुल्क मात्र 1 रुपए लिया जाएगा। इस योजना के तहत वैसे हल्के और मध्यम दर्जे के व्यावसायिक चार पहिया वाहन, जिसकी क्षमता चालक को छोड़कर 42 यात्रियों को ले जाने की होगी, उन्हें परमिट व अन्य सुविधाएं दी जायेगी।इसके तहत वाहनों को अस्थायी परमिट नहीं दिया जायेगा। इस योजना के तहत जिस मार्ग के लिए परमिट स्वीकृत की जाएगी उसी मार्ग पर वाहन का परिचालन होगा। इसके लिए वाहन में जीपीएस लगाना अनिवार्य होगा।
मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना का उद्देश्य ग्राम पंचायतों को प्रखंड स्तर से जोड़ने, नजदीकी उच्च शिक्षण संस्थानों, चिकित्सा संस्थानों, नजदीकी मुख्य मार्ग और नजदीकी व्यवसायिक केंद्रों से जोड़ने पर ध्यान केंद्रित करना है। साथ ही दिव्यांगों, विद्यार्थियों एवं पेंशनधारियों के लिए इस वाहन से यात्रा करने पर विशेष छूट मिलेगी।

बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष सिंह, बस एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद बेलाल, प्रतिनिधि एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

बीमार महिला को पुलिस ने पहुॅचाया अस्पताल।

rktvnews

राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार प्रदान किए।

rktvnews

वैशाली: नगर विकास एवं आवास विभाग मंत्री ने किया नगर निकायों की 51 योजनाओं का उद्घाटन।

rktvnews

दरभंगा:अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा निर्माण हेतु अधिगृहीत जमीन का डीएम ने किए भौतिक निरीक्षण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने बिम्सटेक देशों के बीच सहयोग के विभिन्न पहलुओं को शामिल करते हुए 21 सूत्री कार्य योजना का प्रस्ताव रखा।

rktvnews

बागपत:सुशासन सप्ताह-प्रशासन चला गांव की ओर” के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment