RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम में उत्साह के साथ भारी संख्या में शिविर तक पहुँच रहे है आमजन।

आपकी-योजना आपकी-सरकार आपके-द्वार कार्यक्रम के तहत ऑन द स्पॉट विभिन्न मामलों का किया गया निष्पादन।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)22 नवंबर। आज से जिले भर में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पंचायत स्तरीय शिविरों में *#सेवाकाअधिकारसप्ताह* का आयोजन किया जा रहा है। जहां आमजनों की शिकायतों और समस्याओं का सरल एवं सुगम रूप से समाधान सुनिश्चित कराया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से आमजन अपनी अपनी समस्या को सीधा रख सकते हैं, जिसका समाधान त्वरित गति से किया जाता है। इस शिविर में आम जनों से “झारखण्ड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम, 2011” में सूचीबद्ध सेवाओं जैसे जाति प्रमाण पत्र/स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र/आय प्रमाण पत्र/जन्म प्रमाण पत्र/मृत्यु प्रमाण पत्र/नया राशन कार्ड/दाखिल खारिज वादों का निष्पादन/भूमि की मापी (Measurement of Land)/भूमि धारण प्रमाण पत्र/विभिन्न प्रकार के सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की स्वीकृति से संबंधित आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित कराया जा रहा है। सभी प्रखंड के लिए वरीय पदाधिकारियों को नामित किया गया है। शिविर में अलग-अलग विभाग के स्टाॅल लगाये जा रहे हैं, जहां योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन प्राप्त किये जा रहे हैं। सभी आमजन योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करें।

विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है

शिविर में राज्य सरकार की योजनाओं यथा झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, अबुआ आवास योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, हरा राशन कार्ड, बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार सृजन योजना, बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, गुरूजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड समेत योजनाओं से संबंधित स्टाॅल लगाये गये।

Related posts

दरभंगा:जिला प्रशासन की टीम 40 रनों से हुई विजयी।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया स्वदेशी का संदेश,मिट्टी के दीये, बर्तन एवं अन्य पारंपरिक स्वदेशी सामानों की खरीदारी की।

rktvnews

आगामी विधानसभा सत्र एवं चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर कांग्रेस विधायक दल की हुई बैठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 16 जून 25

rktvnews

लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर माले नगर कमेटी की बैठक सम्पन्न,ऐपवा के सदस्यता अभियान के जरिए महिलाओं को गोलबंद करेगी माले!024 लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को जनता गद्दी से उतारेगी-कुणाल

rktvnews

1 मई 23 से प्रातःकालीन संचालित होंगे व्यवहार न्यायालय,भोजपुर के न्यायिक कार्य:विद्या निवास सिंह उर्फ दीपक सिंह

rktvnews

Leave a Comment