जयपुर/राजस्थान 04 जुलाई। जयपुर जिले की कोटखावदा पंचायत समिति के देहलाला गांव में पुलिस चौकी खोली जाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके संचालन के लिए 7 नवीन पदों का सृजन भी होगा।
नवीन पदों में पुलिस उप निरीक्षक का 1 एवं कानिस्टेबल के 6 पद शामिल हैं। गहलोत के इस निर्णय से क्षेत्र में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण होगा और आमजन को राहत मिलेगी।


