RK TV News
खबरें
Breaking News

भगवान की प्राप्ति का साधन है भागवत कथा : आचार्य भारतभूषण

आरा/भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 मई।पुरुषोत्तम मास के अवसर पर श्री सनातन शक्ति पीठ संस्थानम् द्वारा श्रीसहदेव गिरि मंदिर कतिरा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के प्रथम दिन प्रवचन करते हुए श्रीमत्सनातनशक्तिपीठाध्यक्ष आचार्य (डॉ) भारतभूषण जी महाराज ने कहा कि अकृतार्थ प्राणियों को कृतार्थ करने के लिए भगवान ने सृष्टि की है।संसार वस्तुतः भगवान के भजन, उनकी प्राप्ति अथवा प्रपत्ति के लिए ही है। सनकादि आचार्य, देवर्षि नारद, भगवान शुकदेव, गोकर्ण जी आदि सभी आचार्यचरणों ने श्रीमद्भागवत के माध्यम से भगवत्प्राप्ति का सुगम मार्ग प्रशस्त किया है।कथा से भक्ति, ज्ञान और वैराग्यादि सानन्द हमारे हृदय में प्रविष्ट हो जाते हैं।हृदय में भक्ति के प्रवेश करते ही भगवान निजलोक को छोड़कर उस भक्त के हृदय में विराजमान हो जाते हैं। आचार्य ने कहा कि भक्ति से ही हमारा उत्कर्ष संभव है।सात दिनों तक मनोयोग से कथा श्रवण कर धुंधुकारी ने प्रेतत्व को देवत्व में परिणत करा लिया।कथा हमारे दुर्गुणों, दुर्व्यसनों को दूर कर जीवन को निर्मल, निर्विकार और भगवत्प्राप्ति के योग्य बनाती है।आचार्य ने कहा कि अधिक मास में काम्य कर्म वर्जित हैं।यह मास भगवान की एकमेव आराधना के लिए ही है।इसमें अधिक-से-अधिक भगवान की सेवा सुनिश्चित करनी चाहिए। इस अवसर पर पुजारी अजय कुमार मिश्र, पं मधेश्वर नाथ पांडेय, जनार्दन मिश्र, रविरंजन सिंह आदि ने श्रोताओं का स्वागत व प्रसाद-वितरण किया।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 23 फरवरी 24

rktvnews

भाजपा-मोदी मनुस्मृति से देश चलाना चाहती हैं,एनडीए नेता अतिपिछड़ों के लिए बहाते हैं नकली आंसू:अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा

rktvnews

बोर्ड ,निगम के गठन में पासमांदा मुसलमानों को जगह ना मिलने से मायुसी

rktvnews

देवघर:जिला स्तरीय स्वच्छता पखवाड़ा का समापन सह सम्मान समारोह का किया आयोजन।

rktvnews

दुमका:नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 को लेकर सेक्टर पदाधिकारियों का एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:कथा से भक्ति उत्पन्न होती है और भगवान की प्राप्ति कराती है : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

Leave a Comment