RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर : जिले के चार खिलाड़ी राज्य स्तरीय स्कूल मुक्केबाजी प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम : प्रशिक्षक रमेश

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 नवंबर।अन्य खेलों के साथ-साथ अब मुक्केबाजी में भी भोजपुर के छात्र-छात्राएं अपना दमखम दिखा रही है और गोल्ड मेडल से भोजपुर ही नहीं बिहार को गौरवान्वित कर रही है।कटिहार जिले में आयोजित राज्य स्तरीय स्कूल मुक्केबाजी अंडर 14 और 19 वर्ग बालक बालिका प्रतियोगिता में भोजपुर जिले के चार खिलाड़ी दम दिखाएंगे। जिसमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय अलेखिटोला से समर यादव, उत्क्रमित मध्य सबलपुर गंगौली से रंजन पासवान, उच्च माध्यमिक विद्यालय पैगा से सोनम कुमारी,आर एस पब्लिक स्कूल से अभिषेक यादव का चयन हुआ है। सभी खिलाड़ी उत्क्रमित मध्य विद्यालय अलेखिटोला बड़हरा के शारीरिक शिक्षक अनुदेशक रमेश यादव की देखरेख में प्रशिक्षण ले रहे हैं। रमेश यादव ने कहा दियरा क्षेत्र के सरकारी स्कूलों के बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर लगभग उन्नीस बच्चे खेल चुके हैं।इनको बेहतर सुविधाओं की जरूरत है जिससे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत सके। क्योंकि अधिकांश गरीब परिवारों के बच्चे हैं। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी माधवेन्द्र राय जिला खेल पदाधिकारी आलोक कुमार गौतम, जिला सचिव रवि रंजन सिंह, प्रधानाचार्य जयराम शाह, त्रिपुरारी सिंह, दयानिधि राय, मंजू सिंह, शीला सिंह आदि ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Related posts

भोजपुर : डीएम ने लिया त्वरित संज्ञान, फाइलेरिया ग्रसित मरीज को दी तुरंत सहायता।

rktvnews

इंदौर:स्कूली और अन्य लोक परिवहन वाहनों की जाँच का अभियान जारी!दो वाहनों को किया गया जब्त- 20 वाहन संचालकों से 25 हजार रूपये का जुर्माना वसूल।

rktvnews

सीतामढ़ी:भूकंप सुरक्षा सप्ताह-2024 के अवसर पर आपदा न्यूनीकरण के लिए जन जागरूकता रैली को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाई।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 06 जुलाई 24

rktvnews

भोपाल:मानव संग्रहालय में “वर्ल्ड आर्ट डे “के अवसर पर आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी “मेरे शहर का रंग” का उद्घाटन।

rktvnews

सारण:समुदाय सहभागिता सप्ताह अंतर्गत राजेंद्र विद्या मन्दिर-सह-इंटर कॉलेज,मकेर में हुआ सखी वार्ता का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment