RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में नथमलपुर बना विजेता।

खिलाड़ियों का जुनून इसी टीमों से राष्ट्र व मिट्टी को करेगा गौरवान्वित: आनंद मिश्रा

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)19 मई।प्रेरणा एक पहल फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित शॉर्ट बाउंड्री नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन वीर कुंवर सिंह स्टेडियम रमना में संपन्न हुआ। रोमांचक मुकाबले में नथमलपुर की टीम विजेता बनी, जबकि करमन टोला, आरा की टीम उपविजेता रही। टूर्नामेंट में कुल 24 टीमों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन आनंद मिश्रा, एसडीओ शिप्रा विजय चौधरी, पूर्व मेयर रूबी तिवारी, विधायक प्रत्याशी डॉ. विजय गुप्ता, रेड क्रॉस सचिव विभा कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता खुशबू पाठक, डॉ. दिनेश प्रसाद सिन्हा तथा फाउंडेशन के फाउंडर भुवन पांडेय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
टूर्नामेंट का पहला मैच डॉक्टर बनाम पत्रकार टीम के बीच खेला गया, जिसमें पत्रकार टीम ने जीत दर्ज की। हालांकि पत्रकार टीम क्वार्टर फाइनल में बाहर हो गई।
खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए आईपीएस आनंद मिश्रा ने कहा कि खेल के क्षेत्र में युवाओं के लिए अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि यदि खिलाड़ी समर्पण और मेहनत के साथ आगे बढ़ें तो उन्हें सफलता से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि आज बिहार के खिलाड़ी विभिन्न क्षेत्रों में राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं और यहां मौजूद खिलाड़ियों का जुनून देखकर लगता है कि इसी भीड़ से भविष्य का कोई राष्ट्रीय खिलाड़ी निकलेगा। उन्होंने खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा भी दिलाया।संस्थापक भुवन पांडेय ने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करते हैं और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करते हैं।
टूर्नामेंट के संयोजक दीपू मिश्रा थे, जबकि सह संयोजक के रूप में बिट्टू पांडेय एवं सबन पांडेय ने भूमिका निभाई। कार्यक्रम के सफल संचालन में क्रिकेट अकादमी के विजय सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।कार्यक्रम में रजनीश पाठक, तेजस अकादमी के सुनील चौधरी, डीपीओ अमित सिंह, विक्की सिंह, राकेश गोस्वामी, अभय विश्वास भट्ट, नीरज आर्चरी सहित कई लोगों ने सहयोग किया। वहीं प्रेरणा फाउंडेशन के अध्यक्ष बबलू सिंह, सचिव ऐशना राज, जया कुमारी एवं रोशनी कुमारी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
विजेता टीम नथमलपुर को ₹6100 नकद एवं ट्रॉफी, जबकि उपविजेता कर्मन टोला, आरा को ₹3100 नकद एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

Related posts

रोहतास:जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र एवं एक पशु चिकित्सालय के निरीक्षण में एक आंगनबाड़ी केंद्र को पाया बंद।

rktvnews

श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं मनोहारी, पापहारी और भक्ति संवर्धक :आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सामाजिक न्याय के पुरोधा, ‘भारत रत्न’ जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर उन्हें स्मरण कर नमन किया।

rktvnews

राजस्थान:तीज महोत्सव राजस्थान की पहचान है, नयी पीढ़ी भी करें सहभागिता: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

rktvnews

ब्लड बैंक का 17वां स्थापना दिवस आयोजित!11 स्वयंसेवकों ने किया रक्तदान।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 11 सितंबर 24

rktvnews

Leave a Comment