RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:डॉ भीम सिंह भवेश का प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ हुआ संवाद,किये गये सम्मानित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 नवंबर।आरा के डॉ भीम सिंह भवेश का लबसना में इंटरेक्शन विद पद्मा अवॉर्ड कार्यक्रम हुआ। इसमें 100वे फाउंडेशन कोर्स के 2025 बैच के भारतीय अधिकारी शामिल हुए, जिसमे भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय वन सेवा, भारतीय विदेश सेवा एवं भारतीय राजस्व सेवा सहित अन्य केंद्रीय सेवाओं के अधिकारी शामिल थे।विदित हो कि लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी (भारत सरकार) मसूरी, देश का सर्वोत्कृष्ट प्रशिक्षण संस्थान है। यहां देश के शीर्ष पदाधिकारियो को फाउंडेशन कोर्स के तहत प्रशिक्षण दिया जाता है।डॉ भवेश को समाज के हाशिए पर पड़े मुसहर जाति के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने मन की बात के 110वें एपिसोड में 25 फरवरी 2024 को चर्चा की गई थी और 2025 में पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया।
18 नवंबर को दो सत्रों में जिसमें पहला सत्र संपूर्णानंद सभागार में और दूसरा सत्र राजेंद्र निवास में हुआ। सेशन मॉडरेटर शुभम शुक्ला थे। डॉ भवेश ने पिछले 22 वर्षों के अपने सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यों, समस्याओं, चुनौतियां एवं उपलब्धियां का अनुभव साझा किया। विशेषकर मुसहर जाति की बदतर आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक स्थिति की चर्चा किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का लक्ष्य 2047 में भारत को विश्व का बेहतर अर्थव्यवस्था बनने की है। ऐसे में समाज के एक बड़े वर्ग का हाशिए पर छूटना देश के सर्वांगीण विकास के हित में नहीं होगा।मुसहर जाति के लोग बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ एवं नेपाल आदि में है। सिर्फ बिहार में इस जाति की आबादी 40.35 लाख है।
परन्तु अभी तक मात्र 98,420 लोग ही मैट्रिक पास है। इस जाति के 8.73 लाख परिवारों में 3.90 लाख (44.75 प्रतिशत) आज भी स्थाई निवासी होने के बावजूद झोपड़िया में रहते हैं। डॉ भवेश ने प्रशिक्षु पदाधिकारियो से अपने-अपने पदस्थापन क्षेत्र में संवेदनशीलता के साथ समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्ग की सेवा का आग्रह किया। इस दरमियान अकादमी के निर्देशक श्रीराम तरिणीकांति वरीय आईएएस डॉ भवेश को सम्मानित करते हुए समाज सेवा में निरंतर आगे बढ़ते रहने की अपनी शुभकामनाएं दीं।

Related posts

बागपत:उत्तर प्रदेश में पारदर्शी भर्ती का नया अध्याय, मिशन रोजगार के तहत 1134 अभ्यर्थियों को मिला सरकारी सेवा का मौका।

rktvnews

आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (आरईसीपीडीसीएल) ने राजस्थान IV-ए पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड को मेसर्स अप्रावा एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड को सौंप दिया।

rktvnews

पटना: वर्तमान समय में आम जनता तक पहुंचने का सबसे सुलभ माध्यम है सोशल मीडिया: अपर सचिव,गृह विभाग

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री से विभिन्न समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य भेंट, मांगों और समस्याओं से कराया अवगत।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा से अयोध्या के लिए तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था रवाना,अजय सिंह ने दिखाई झंडी।

rktvnews

प्रधानमंत्री के मन की बात को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी बूथो पर सुना।

rktvnews

Leave a Comment