RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:अविलंब चार माह का बकाया वेतन जारी हो : महिला कॉलेज शिक्षक संघ

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 मार्च।वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, भोजपुर, आरा में कई दिनो से वेतन जारी करने को लेकर ‘वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय शिक्षक संघ’ के आवाहन पर “महिला कॉलेज शिक्षक संघ “द्वारा भी 4 महीने से वेतन नहीं दिए जाने के कारण बुधवार को भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा।रोजमर्रा की जरूरते, बाल बच्चों की पढ़ाई, आवश्यक चिकित्सा सुविधा आदि की मार झेलते हुए शिक्षक अंतःकरण से परेशान हो चुके हैं और अपनी लोकतांत्रिक तरीके से मांग कर रहे हैं।विश्वविद्यालय और सरकार शिक्षकों को वेतन नहीं देती, रिश्तेदार बकाया नहीं देता, दुकानदार सामान नहीं देता और डॉक्टर उधारी में किसी मरीज को देखता नहीं। तरह-तरह की समस्याएं वेतन न मिलने की वजह से धरातल पर उतर आए हैं। इधर हिंदुओं का महान पर्व होली और पवित्र रमजान का महीना चल रहा है। बकाया पांचवें माह में चल रहा है।विश्वविद्यालय प्रशासन, शिक्षा विभाग और सरकार के द्वारा इस संकट से जल्द से जल्द उबारने का प्रयास किया जाना चाहिए। बिहार के शिक्षा व्यवस्था को पूर्ण रूप से डूबाने की कोशिश की जा रही है, शिक्षकों के वेतन को बंद करके।सिर्फ शिक्षक ही नहीं छात्र, समाज और देश सभी प्रभावित हो रहे हैं।
छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना हम तभी कर सकते हैं जब शिक्षक मानसिक,आर्थिक,सामाजिक समस्याओं से दूर रहे।महिला कॉलेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ खुशबू कुमारी, सचिव डॉक्टर सादिया हबीब, डॉक्टर राजीव कुमार, डॉ रूपाली गुप्ता, डॉ प्रिया कुमारी वीनू ,डॉक्टर कुमारी शिल्पा, डॉक्टर शीला कुमारी , आदि शिक्षक सम्मिलित हुए।

Related posts

इंदौर:परिवार को जोड़ने का अनूठा माध्यम बना ‘परिवार कनेक्ट’

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने सदर अस्पताल चतरा का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर दिए महत्वपूर्ण निर्देश।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:29 दिसंबर 23

rktvnews

संविधान की छाती पर पाइंट ब्लैंक फायर!

rktvnews

हो चलल अरगिया के बेर!

rktvnews

71 वे राज्यस्तरीय फुटबॉल मैच टूर्नामेंट मोइनुल हक कप में भोजपुर जिले ने लहराया जीत का परचम! नालंदा जिले को 6-0 से हराया।

rktvnews

Leave a Comment