RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जिला युवा उत्सव 2025 के प्रभावी प्रचार-प्रसार हेतु बैठक आयोजित।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 21नवंबर।जिला युवा उत्सव 2025 के प्रभावी प्रचार-प्रसार हेतु गुरुवार को विद्या भवन सभागार आरा में बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य उत्कृष्ट कलाकारों के चयन के लिए जिला स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करना था। बैठक में अधिकारियों ने एनसीसी, एनएसएस, माई भारत, महाविद्यालयों एवं विद्यालयों के सहयोग से अधिक से अधिक युवाओं को प्रतियोगिताओं से जोड़ने पर जोर दिया। सामूहिक लोक गायन एवं लोक नृत्य की स्क्रीनिंग 25.11.2025 को नागरी प्रचारिणी सभागार(आरा) में प्रातः 11 बजे होगी। अन्य प्रतियोगिताएं 27.11.2025 को महंत महादेवानंद महिला महाविद्यालय तथा विज्ञान मेला 02.12.2025 को इंजीनियरिंग कॉलेज, आरा में आयोजित की जाएंगी।
इस अवसर पर जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, जिला युवा अधिकारी (माई भारत), जिला परियोजना पदाधिकारी (नमामि गंगे), एनसीसी कमांडेंट, एनएसएस विश्वविद्यालय समन्वयक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

रांची:मोरहाबादी मैदान में आयोजित “मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्य स्तरीय जागरूकता” कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन।

rktvnews

देवघर:आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम अंतर्गत सेवा का अधिकार सप्ताह का मुख्य उद्देश्य सवेदनशीलता के साथ शिकायतों और समस्याओं का निराकरण:उपायुक्त

rktvnews

समाजसेवी अमरदीप कुमार जय ने मॉडल अस्पताल आरा के शिकायतों और सुझावो संबंधित सूचना मुख्यमंत्री को की मेल।

rktvnews

भगवान विष्णु के 16वें अवतार हैं भगवान परशुराम : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

धनबाद:नैनो इंटरप्राइजेज के लिए 15 महिला उद्यमियों को दिया ऋण।

rktvnews

भोजपुर: 10 अगस्त से होगा फाइलेरिया सर्व जन दवा सेवन कार्यक्रम।

rktvnews

Leave a Comment