RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:राष्ट्रीय विद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भोजपुर के आयुष कुमार ने बिहार के लिए जीता गोल्ड।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 नवंबर।भोजपुर जिले के दक्षिण एकवना निवासी ब्रजभूषण सिंह के पुत्र आयुष कुमार ने अपनी प्रतिभा का लोहा दिखाते हुए राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का मान बढ़ाया है। आयुष वर्तमान में शिशु ज्ञान केंद्र, नला मोड़ में पढ़ाई कर रहे हैं और तीरंदाजी में अपनी एक अलग पहचान बना रहे हैं। वही आयुष कुमार ने पूरे देश में ऑल ओवर तीरंदाजी प्रतियोगिता में 690 अंक लाकर के इतिहास स्थापित किया है। वहीं कोच के मुताबिक ओलंपिक राउंड में भी आयुष अच्छा प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ रहा है।
आयुष के कोच नीरज कुमार सिंह ने बताया कि आयुष ने पहले भी कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में मेडल जीतकर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। आयुष की इस उपलब्धि पर जीवन कुमार (एमएलसी), जिल शिक्षा पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी आलोक गौतम,कौशल सिंह, राजकिशोर सिंह, सरोज सिंह, रजनीश पाठक, कुमार विजय, शिक्षक धीरज कुमार ,शैलेश, पूजा सिंह, दीपक गुप्ता, कुमार अविनाश ओझा, शशि सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने बधाई दी है।
आयुष कुमार की इस उपलब्धि से भोजपुर जिले का नाम पूरे देश में रोशन हुआ है।

Related posts

राजस्थान:सीएसआईआर-सीरी, पिलानी में ईएसडीएम स्किल कॉन्क्लेव— 2025 का सफल आयोजन।

rktvnews

भोजपुर की चार महिला खिलाड़ी खेलो इंडिया के बिहार उत्कृष्टता केंद्र (भारोत्तोलन) के लिए चयनित,मिल रहा बधाई संदेश।

rktvnews

सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी को कोर्ट की अवमानना का दोषी ठहराने वाला आदेश वापस लिया।

rktvnews

उज्जैन:श्री महाकाल महालोक में गूंजे वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे।

rktvnews

बक्सर के राजपुर प्रखंड में जिलाधिकारी ने किया जनसंवाद।

rktvnews

बेतिया:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment