RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

बेतिया:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न।

RKTV NEWS/बेतिया (पश्चिमी चंपारण) 02 मार्च।प्रधानमंत्री, भारत सरकार के पश्चिम चम्पारण जिले में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था, विधि व्यवस्था संधारण आदि के मद्देनजर शुक्रवार को जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुयी।
बैठक में ड्रॉप गेट, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था, वाहन पार्किंग, हैलीपैड, सेफ हाउस, संपर्क पथ, सुचारू यातायात, शौचालय, पेयजल, साफ-सफाई, कार्यक्रम स्थल का समतलीकरण सहित अन्य तैयारियों से संबंधित विचार-विमर्श हुआ।
जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय ने कहा कि प्रधानमंत्री, भारत सरकार के कार्यक्रम को लेकर सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरूस्त रहनी चाहिए। सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।
बैठक में पुलिस अधीक्षक, बेतिया अमरकेश डी, सांसद, संजय जायसवाल, डीआरएम, समस्तीपुर, विनय श्रीवास्तव सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने कार्यक्रम के मद्देनजर अपने-अपने सुझाव व्यक्त किए।
बैठक में सांसद, संजय जायसवाल, पुलिस अधीक्षक, बेतिया, अमरकेश डी, उप विकास आयुक्त, प्रतिभा रानी, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, कुमार रविन्द्र, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनिल कुमार सिन्हा, डीआरएम समस्तीपुर, विनय श्रीवास्तव, वरीय उप समाहर्ता, कमलकांत त्रिपाठी, एसडीएम, बेतिया, विनोद कुमार, नगर आयुक्त, नगर निगम, बेतिया, शंभु कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, ललन प्रसाद, जिला कृषि पदाधिकारी, प्रवीण कुमार, कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग, समलदेव कुमार, कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण प्रमंडल, रमेश पंडित सहित रेलवे के अन्य वरीय अधिकारी एवं अभियंता उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह ने की जीविका परियोजना की समीक्षा, दिए महत्वपूर्ण निर्देश।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 07 जुलाई 26

rktvnews

भारतीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने टोल, ऑपरेट, ट्रांसफर (टीओटी) बंडल 11 और 12 को 6,584 करोड़ रुपये मेंआवंटित किया।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:मुख्यमंत्री बालिका कैंसर योजना के तहत चयनित बालिकाओं को ह्यूमन पेपिलोमा वायरस (एचपीभी) का दिया जायेगा टीका।

rktvnews

दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए अस्थायी पंजीकरण के माध्यम से पूर्ण निर्मित वाहनों को अनुकूल वाहनों में बदलने की प्रारूप अधिसूचना जारी

rktvnews

छत्तीसगढ़ सहित झारखंड की सभी लोकसभा सीट जीत रही भाजपा : विष्णु देव साय

rktvnews

Leave a Comment