RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती पर जिला कांग्रेस कार्यालय में अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 नवंबर।19 नवंबर को देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा,अध्यक्ष अशोक राम की अध्यक्षता में,शहीद भवन, कार्यालय आरा में आयोजित हुई।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम ने इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इंदिरा गांधी भारत की अटूट संकल्प-शक्ति, दूरदृष्टि और दृढ़ नेतृत्व की प्रतीक थीं। देश की एकता, अखंडता तथा विकास के लिए उनके योगदान को भारत की जनता सदैव स्मरण रखेगी। उनका जीवन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने गरीबी हटाओ का नारा देकर देश के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया। उन्होंने हरित क्रांति, बैंकों के राष्ट्रीयकरण, प्रगतिशील नीतियों तथा मज़बूत विदेश नीति के माध्यम से भारत को विश्व पटल पर एक सशक्त पहचान दिलाई। देश की एकता और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों की रक्षा के लिए उन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।जयंती समारोह में सत्यप्रकाश राय, अशोक यादव, घनश्याम उपाध्याय,डा निर्मल कुमार सिंह जितेन्द्र शर्मा, वीरेंद्र मिश्रा, डॉ ब्रजेश सिंह यादव, सूरज प्रकाश, सुरेंद्र चौधरी, प्रमोद राय, घनश्याम चौधरी, शिव कुमार राम, लाल मूरत राम, लुटावन राम चौरसिया, सुरेश कुमार, लाल बाबू गुप्ता सहित दर्जनों नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Related posts

प्रधानमंत्री ने महान तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डॉ॰ ए॰पी॰जे॰ अब्दुल कलाम साइंस सिटी का उद्घाटन किया।

rktvnews

पटना:नाट्य-साहित्य के पुरोधा थे डा चतुर्भुज, गीत-निर्झर थे विशुद्धानंद : डॉ सुलभ

rktvnews

राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की शोध पत्रिका ‘लोक संभाषण’ का हुआ लोकार्पण!समाज को दिशा देने में स्तरीय शोध पत्रिका की अहम भूमिका : इंद्रेश कुमार

rktvnews

पटनावासी सजग होकर मतदान करने का रिकॉर्ड करेंगे स्थापित:शीर्षत कपिल अशोक

rktvnews

पुनीत सागर अभियान : एनसीसी कैडेटस ने लोगो को तालाबों, नदियों और जलाशयों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश

rktvnews

Leave a Comment