RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

प्रधानमंत्री ने महान तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन पर शोक व्यक्त किया।

RKTV NEWS/16 दिसंबर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महान तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

श्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:

“महान तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन जी के निधन से बहुत दुख हुआ है। उन्हें वास्तव में एक ऐसी प्रतिभा के रूप में याद किया जाएगा जिन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत की दुनिया में क्रांति ला दी। उन्होंने तबले को वैश्विक मंच पर भी स्थान दिलाया और अपनी बेजोड़ लय से करोड़ों लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके माध्यम से, उन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत की परंपराओं को वैश्विक संगीत के साथ सहजता से जोड़ा और इस प्रकार वे सांस्कृतिक एकता के प्रतीक बन गए।
उनकी शानदार प्रस्तुतियां और भावपूर्ण रचनाएं संगीतकारों और संगीत प्रेमियों की पीढ़ियों को प्रेरित करने में योगदान देती रहेंगी। उनके परिवार, मित्रों और वैश्विक संगीत समुदाय के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।”

Related posts

रायपुर : फर्जी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर चिप्स द्वारा मे. दिनेश इंजीनियरिंग लिमिटेड के विरुद्ध एफआईआर के निर्देश।

rktvnews

कानपुर में अपने नए एक्सक्लूसिव स्टोर लॉन्च के साथ भारतीय रिटेल स्ट्रेटेजी को सुदृढ़ कर रहा एसुस।

rktvnews

भोजपुर:महिला कॉलेज में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पोस्टर और रंगोली की प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गृहरक्षकों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर गृह रक्षक के रूप में नामांकन हेतु जिला चयन समिति की बैठक।

rktvnews

पीएनजीआरबी ने प्राकृतिक गैस क्षेत्र में एक बहुप्रतीक्षित सुधार- यूनिफाइड टैरिफ के कार्यान्वयन का शुभारंभ किया।

rktvnews

नाद के साधक: “बाबू ललन जी” की “मृदंग यात्रा”

rktvnews

Leave a Comment