RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर:कलेक्टर शिवम वर्मा ने किया मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का औचक निरीक्षण।

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को गुणवत्ता के साथ समयसीमा में पूरा करने के दिए निर्देश।

इंदौर/मध्यप्रदेश ( मनोज कुमार प्रसाद) 19 नवम्बर।इंदौर जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का कार्य तेजी से जारी है। इसी क्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिवम वर्मा ने आज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 204 इंदौर-1 क्षेत्र से संबंधित कार्य का एम.बी. खालसा कॉलेज में जाकर औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री वर्मा ने कलेक्टर कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री वर्मा ने बी.एल.ओ. एवं सुपरवाइजर से पुनरीक्षण कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को मौके पर ही निर्देश देते हुए कहा कि पुनरीक्षण कार्य में आने वाली प्रत्येक समस्या का तत्काल एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
कलेक्टर श्री वर्मा ने विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया के दौरान शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता दोनों अनिवार्य हैं, ताकि अंतिम प्रकाशन शुद्ध और त्रुटिरहित हो सके।
निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंवार नवजीवन विजय, अपर आयुक्त नरेन्द्रनाथ पाण्डे, रजिस्ट्रीकरण अधिकारी डॉ. निधि वर्मा एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नारायण नांदेडा, जोनल अधिकारी शितोले सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:मतगणना केन्द्र में केलकुलेटर ले जाना प्रतिबंधित रहेगा,केवल पासधारक ही प्रवेश कर सकेंगे मतगणना केन्द्र में।

rktvnews

गढ़वा:”आपकी पूंजी, आपका अधिकार” के तहत अनक्लेमड डिपॉजिट शिविर का आयोजन।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने किया पटना हवाई अड्डा के नवनिर्मित सिविल विमानन निदेशालय भवन का उद्घाटन।

rktvnews

अभा प्रगतिशील लेखक संघ का 18वां राष्ट्रीय सम्मेलन 20 अगस्त से जबलपुर में।

rktvnews

भोजपुर :उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह की अध्यक्षता में “कन्या रत्न सम्मान अभियान” की प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:संस्कृत एवं संस्कृति परस्पर एक दूसरे के पूरक हैं : मृत्युंजय झा

rktvnews

Leave a Comment