RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

लघुकथा शोध केंद्र भोपाल की अखिल भारतीय लघुकथा गोष्ठी संपन्न!सांस्कृतिक मूल्यों से आवेष्ठित हैं पूनम वर्मा की लघुकथाएं:गोकुल सोनी

RKTVNEWS/भोपाल(मध्यप्रदेश) 27 मार्च। भोपाल लघुकथा शोध केंद्र द्वारा आज अखिल भारतीय लघुकथा गोष्ठी का आनलाइन आयोजन किया गया जिसमें पूनम वर्मा रांची, बिहार ने अपनी पांच लघुकथाओं क्रमश: अंतिम उपहार, पेड़ में भगवान, तृप्ति, विस्थापन, एवम खरीदार का पाठ किया। कार्यक्रम संस्था निदेशक कांता रॉय जी की गरिमामय उपस्थिति में हुआ। स्वागत वक्तव्य घनश्याम मैथिल “अमृत” द्वारा दिया गया एवम सफल संचालन डा. कर्नल गिरजेश सक्सेना ने किया। लघुकथाओं की समीक्षा करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार गोकुल सोनी ने कहा कि पूनम वर्मा की लघुकथाएं सांस्कृतिक मूल्यों से आवेष्ठित लघुकथाएं हैं जिनमें परंपराओं का सूक्ष्म विश्लेषण, उनकी वैज्ञानिकता, और समाजोपयोगी संदेश निहित है। पर्यावरण चेतना जागृत करती ये लघुकथाएं नई पीढ़ी की जिज्ञासा का शमन करने के साथ ही विसंगतियों पर तीखा प्रहार करती हैं। उन्होंने लघुकथाओं के परिमारजन हेतु कुछ सुझाव भी दिए।
कांता रॉय ने कहा कि लघुकथाओंं में नवीन विषय उठाए जाना चाहिए और उनका शिल्प चमत्कृत करने वाला हो। विद्वान श्रोताओं में से चुनिंदा पांच साहित्यकारों ने अपना अभिमत व्यक्त किया जिसने निहाल चंद्र शिवहरे का अभिमत था कि पूनम वर्मा की लघुकथाएं गागर में सागर हैं, वहीं श्याम आठले ने कहा कि बुजुरगोंबका जीते जी ध्यान रखा जाना चाहिए, मरणोपरांत दान का कोई अर्थ नहीं। निर्मल डे के अनुसार वेश्याओं की पीड़ा को अभिव्यक्ति देती लघुकथा खरीदार श्रेष्ठ लघुकथा है। उषा गुप्ता को उपहार लघुकथा मार्मिक और झकझोरने वाली लगी। सुनीता मिश्रा ने पूनम वर्मा की लघुकथाओं को श्रेष्ठ बताया।
अंत में लेखिका पूनम वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में देश के कई प्रांतों से बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमियों ने अपनी उपस्थिति दी।

Related posts

इंदौर:आबकारी विभाग द्वारा होटल ढाबों और अवैध रूप से मदिरापान कराने और करने वालों पर कार्यवाही।

rktvnews

चुनाव आयोग ने असम विधानसभा 2026 के सामान्य निर्वाचन के लिए विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : राज्यपाल ने पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले दिनेश अग्रवाल के परिजनों को दी 2 लाख रूपये की सहायता राशि।

rktvnews

भोजपुर: वन महोत्सव सप्ताह अंतर्गत महिला कॉलेज में किया गया पौधारोपण।

rktvnews

गड़हनी प्रखंड के लभुआनी में चल रहे लक्ष्मी नारायण यज्ञ में बिहार के राज्यपाल ,मंत्रियों सहित संतो का हुआ आगमन।

rktvnews

चतरा:जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी ने प्रतापपुर प्रखण्ड के बूथ संख्या-243 एवं 244 पहुंच मतदाओं को किया जागरूक।

rktvnews

Leave a Comment