RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

पटना:सच्चिदानंद सिन्हा के निधन पर माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य की श्रद्धांजलि।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)19 नवंबर।भारत में समाजवादी धारा के सबसे पुराने स्तंभों में से एक सच्चिदानंद सिन्हा के निधन पर माले महासचिव कामरेड दीपंकर भट्टाचार्य ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके सभी प्रियजनों के प्रति संवेदनाएँ व्यक्त की.
उन्होंने 2023 में मुज़फ़्फ़रपुर स्थित उनके घर पर हुई अपनी संक्षिप्त मुलाक़ात की तस्वीर साझा करते हुए सच्चिदानंद सिन्हा को याद किया.
उन्होंने कहा की सच्चिदानंद सिन्हा भारत की समाजवादी परंपरा के गौरवशाली प्रतीकों में से एक थे. 97 वर्षीय यह समाजवादी चिंतक और लेखक अपना अधिकांश समय बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर ज़िले के मुसहरी स्थित अपने पैतृक घर में बिताते रहे .
मुलाक़ात के दौरान उन्होंने एक छात्र के रूप में भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने के अपने अनुभव सुनाए, जो अत्यंत प्रेरणादायक थे.
वे अपने जीवन के अंतिम क्षणों तक देश की राजनीतिक परिस्थितियों पर सजग नज़र रखते रहे और इस विश्वास पर अडिग रहे कि भारतीय जनता फासीवादी अवरोधों को पार करते हुए भारत की लोकतांत्रिक यात्रा को आगे बढ़ाएगी. सच्चिदा जी और उनके जैसे स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष—जिन्होंने ब्रिटिश उपनिवेशवाद की पराजय अपनी आँखों से देखा था—हमें यह भरोसा देते हैं कि उपनिवेशवाद के फासीवादी वारिस भी वैसी ही करारी पराजय झेलेंगे.

Related posts

साहित्य सम्मेलन में हिन्दी पखवारा सह पुस्तक चौदस मेला का हुआ उद्घाटन।

rktvnews

मैं वास्‍तविक सीमाओं में नहीं केवल मानवता में विश्वास करता हूं: बांग्‍ला फिल्म ‘फ़रेश्तेह’ के निदेशक मोर्तेज़ा अताशज़मज़म

rktvnews

राजस्थान सरकार की केंते एक्सटेंशन खदान के लिए जन सुनवाई सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

rktvnews

रक्षा मंत्री ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर सशस्त्र बलों का नेतृत्व किया; उन्होंने 2,500 सैनिकों के साथ विभिन्न आसन और श्वास प्राणायाम किए।

rktvnews

गांवों के विकास के बिना प्रदेश और देश के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती : मुख्यमंत्री मनोहर लाल

rktvnews

मॉस्को मेट्रो ने तकनीकी प्रगति और विरासत कार्यक्रमों के साथ 90 वर्ष पूरे किए।

rktvnews

Leave a Comment