RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस पर देवमोगरा माता मंदिर में पूजा-अर्चना की; भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 15 नवंबर:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर देवमोगरा माता मंदिर का दौरा किया। यह दिवस भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर मनाया जाता है।
इस दौरान श्री मोदी ने देवमोगरा माता की पूजा-अर्चना की और सभी नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य और प्रगति के लिए आशीर्वाद मांगा। प्रधानमंत्री ने इस अनुभव को पवित्र बताया और देश भर के लोगों से मंदिर में आकर माता का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया।

श्री मोदी ने एक्स पर लिखा:

देवमोगरा माता की जय!

आज जनजातीय गौरव दिवस के दिन भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जन्म-जयंती के पवित्र अवसर पर देवमोगरा माता के मंदिर में दर्शन का सौभाग्य मिला। देवी माता से मैंने सभी देशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और उन्नति की कामना की। मेरा आग्रह है कि आप भी इस मंदिर में आकर माता के दर्शन करें और उनका आशीर्वाद लें।

Related posts

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने बेंगलुरु में एयरक्राफ्ट एंड सिस्टमस टेस्टिंग एस्टेब्लिशमेंट और एयर फोर्स टेस्ट पायलट स्कूल का दौरा किया।

rktvnews

बागपत:जीरो वेस्ट इवेंट के रूप में सम्पन्न हुआ पुरा महादेव महाशिवरात्रि महापर्व।

rktvnews

भोजपुर:रतन टाटा के निधन पर शोक सभा आयोजित।

rktvnews

मुख्यमंत्री का बांसवाड़ा दौरा- आदिवासी क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 17 जुलाई 25

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने अपनी माता के नाम वृक्षारोपण कर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment