RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:आँगनवाड़ी सेविकाओं को दिया गया 10 लाभुकों को स्वयं सहायता भत्ता योजना का लाभ दिलाने का लक्ष्य।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)29 नवम्बर।जिला प्रबंधक, जिला निबंधन-सह-परामर्श केन्द्र, दरभंगा विकास कुमार ने बताया कि जिला पदाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन के आदेश के आलोक में मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के प्रगति को लेकर हायाघाट प्रखण्ड के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी द्वारा आँगनवाड़ी सेविका के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला निबंधन-सह-परामर्श केन्द्र, दरभंगा के पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री निश्चय स्वंय सहायता योजना भत्ता के संबंध में उपस्थित सेक्टर-05 के पंचायत आनंदपुर सोहड़ा एवं सिधौली के सभी आँगनवाड़ी सेविका को विस्तृत जानकारी दिया गया।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का लाभ 12वीं पास युवक/युवतियों, जिनका उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच हो तथा जो किन्हीं कारणवश आगे की पढ़ाई नहीं कर रहे हो और रोजगार की तलाश में हो, तो उन्हें बिहार सरकार प्रत्येक माह एक हजार रुपये अधिकतम 24 माह तक सहायता राशि का लाभ देती है।
बैठक में बताया गया कि अपने क्षेत्र में इस योजना का प्रचार प्रसार कर सभी पात्र लाभुकों को मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का लाभ दिलाए। लाभ लेने के लिए लाभुकों को सभी आवश्यक कागजात यथा- 10वीं 12वीं का मार्कशीट,आधार कार्ड, बैंक पासबुक,आवासीय प्रमाण पत्र 12वीं का सीएलसी लेकर जिला निबंधन परामर्श केंद्र कादीराबाद आना है।
बैठक में सभी आँगनवाड़ी सेविकाओं को अपने क्षेत्र के कम-से-कम 10 पात्र लाभुकों को इस योजना का लाभ दिलाने हेतु लक्ष्य भी दिया गया।
प्रबंधक विकास कुमार के द्वारा बताया गया कि *”मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना”* के बारे में विस्तृत जानकारी कार्यालय के दूरभाष नम्बर – 06272-247018 एवं 06272-247043 तथा मोबाइल नम्बर – 9709344449 एवं 8340147210 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
उक्त कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षिका सीमा कुमारी एवं अन्य उपस्थित थे।

Related posts

बक्सर:डी. के. कॉलेज डुमराँव में प्राचार्या प्रो. वीणा कुमारी ने किया झंडातोलन।

rktvnews

संजय पराते की राजनैतिक टिप्पणियां:ऐसे सुप्रीम कोर्ट की क्षय हो!

rktvnews

भोजपुर:नशामुक्ति के खिलाफ निकली रैली।

rktvnews

भारत सरकार के उपभोक्ता मामले विभाग ने नरसी मोनजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (एनएमआईएमएस), सारंगपुर, चंडीगढ़ में ‘ई-जागृति प्लेटफॉर्म पर कार्यशाला’ का आयोजन किया।

rktvnews

भोजपुर:श्रुत पंचमी पर्व एवं 122वाँ स्थापना दिवस समारोह का आयोजन।

rktvnews

बिहार:महिला आरक्षण पर भाजपा के भ्रामक प्रचार के खिलाफ राज्यव्यापी प्रदर्शन, आरक्षण तत्काल लागू करने की मांग।

rktvnews

Leave a Comment