RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत :जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने सिसाना की अस्थाई गौशाला का किया निरीक्षण।

गौशालाओं में संरक्षित गोवंशों के लिए पर्याप्त प्रबंध सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

जनपद में संचालित गौशालाओं के नियमित निरीक्षण हेतु अधिकारियों को किया निर्देशित।

गौशाला में सीसीटीवी कैमरे हो स्थापित व साफ सफाई की हो पर्याप्त व्यवस्था।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)19 जनवरी।जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने आज सिसाना स्थित अस्थाई गौशाला का निरीक्षण किया। इस गौशाला में वर्तमान में कुल 273 गोवंश संरक्षित किए गए हैं, जिनमें 158 नर और 115 मादा गोवंश शामिल हैं। वर्तमान में 61 गोवंश सहभागिता योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को प्रदान किए गए हैं।
जिलाधिकारी ने सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए गौशाला में की गई व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। उन्होंने गौवंश को ठंड से बचाने के लिए गौशाला में पर्याप्त तिरपाल लगाने और पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि गोवंशों के लिए शुद्ध पेयजल, हरे चारे, खल और चोकर की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता बनी रहे निवाली निवासी मदन सिंह गुर्जर प्रतिमाह गोवंशों के लिए दान दान करते हैं जिलाधिकारी ने गौशाला में स्थित दान रजिस्टर का अवलोकन किया और दान करने वाले लोगों को प्रोत्साहित किया।
जिलाधिकारी ने गौशाला में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिये। उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारियों से गोवंशों की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली और बीमार गोवंशों के लिए तुरंत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने सहभागिता योजना के अंतर्गत गोवंश वितरण प्रक्रिया को और तेज करने पर बल दिया और यह सुनिश्चित करने को कहा कि लाभार्थियों तक समय पर गोवंश पहुंचाया जाए। साथ ही अधिकारियों को गौशालाओं के नियमित निरीक्षण हेतु निर्देशित किया जिलाधिकारी ने गौशालाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के लिए भी निर्देशित किया।
जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने कहा कि गौशाला संचालन में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने गौशाला को एक आदर्श केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए हरसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि गौशालाओं को केवल गोवंश संरक्षण तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए, बल्कि इन्हें ग्रामीण विकास और स्थानीय लोगों की आजीविका में योगदान देने वाला एक सशक्त माध्यम बनाया जाना चाहिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौशालाओं का संचालन कुशलता और पारदर्शिता के साथ किया जाए ताकि अन्य के लिए यह एक उदाहरण बन सके।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुभाष सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अरविंद कुमार त्रिपाठी सहित आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

धार्मिक ग्रंथ एवं भगवान के स्वरूप के साथ छेड़छाड़ के खिलाफ कानून बनना चाहिए : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

गिरिडीह:साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन, प्राप्त शिकायतों पर जांचोपरांत यथोचित कारवाई का मिला आश्वासन।

rktvnews

नियमित रूप से नियत समय पर आंगनबाड़ी केन्द्रों का कराएं संचालन :जिलाधिकारी

rktvnews

दुमका में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, बिना हेलमेट व सीट बेल्ट वालों को किया गया जागरूक।

rktvnews

बढ़ती जन भागीदारी के साथ ‘‘ हर घर तिरंगा ‘‘ अभियान एक जन आंदोलन में रूपांतरित हो गया है : गोविंद मोहन

rktvnews

चतरा:अवैध खनन परिवहन व भंडारण पर नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment