RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्यशाला

भोजपुर : शाहपुर मे पीरामल संस्था द्वारा कार्यशाला आयोजित।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 24 जनवरी। भोजपुर जिला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में पीरामल संस्था द्वारा आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा अतिउल्लाह अंसारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिला स्वास्थ्य समिति तथा पीरामल संस्था द्वारा अस्पताल के कार्य प्रणाली में सुधार तथा स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण देने हेतू कार्यशाला का आयोजन किया गया। विदित हो कि बिहार सरकार द्वारा अस्पतालों के कार्य प्रणाली में सुधार तथा स्वास्थ्यकर्मियों के कार्यकलाप में सुधार कर मिलजुल कर काम करने हेतू स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण देने के लिए पीरामल संस्था  को अनुबंधित किया गया है ताकि सरकार द्वारा दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधा जनता तक पूर्ण रूप से उपलब्ध हो सके। कार्यशाला में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर के पदाधिकारी, कर्मचारी तथा स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अतिउल्लाह अंसारी, स्वास्थ्य प्रबंधक मनोज कुमार, लेखापाल अभिनव श्रीवास्तव, बीसीएम उमेश कुमार, पीरामल संस्था के सुमित कुमार, अमरेश कुमार, सृष्टि राज, प्रोग्राम लीडर शिखा मिश्रा, बिलाल अहमद, राहुल महतो, अवनीत बिंदा, जयकिशन,हरनी, हनी, सपना पांडे सहित अस्पतालकर्मी एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

Related posts

उत्तराखंड:राजभवन में आयोजित स्माइल सुजोक फाउंडेशन द्वारा ‘‘10वां उत्तराखण्ड सुजोक महोत्सव’’ में राज्यपाल ने की शिरकत।

rktvnews

शिक्षा में उत्कृष्टता का दशक : टाटा ClassEdge क्लासरूम चैंपियनशिप ने 10 साल की शानदार यात्रा पूरी की।

rktvnews

मनोविज्ञान विभाग द्वारा विभागीय सेमिनार आयोजित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 03 फरवरी 26

rktvnews

भारतीय नौसेना गोताखोरी में सहायक स्वदेशी निर्मितपहले जहाज ‘डीएससी ए20’ को कमीशन करेगी।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी।

rktvnews

Leave a Comment