RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पर एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा जागरूकता रैली का हुआ आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 नवंबर।5 बिहार बटालियन एन.सी.सी., आरा के कैडेट्स द्वारा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन रामना मैदान के पास किया गया। इस अवसर पर कुल 150 एन.सी.सी. कैडेट्स एवं एन.सी.सी. पी.आई. स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, भोजपुर श्रीमती अनुप्रिया के करकमलों द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया।
यह कार्यक्रम 5 बिहार बटालियन एन.सी.सी. के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पुनीत श्रीवास्तव के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

रैली का उद्देश्य युवाओं और नागरिकों में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के प्रति गर्व, सम्मान और देशभक्ति की भावना को जागृत करना था।
कैडेट्स ने हाथों में तिरंगा झडा और प्रेरणादायक नारे लिखे हुए बैनर लेकर शहर के प्रमुख मार्गों से होकर रैली निकाली। “वंदे मातरम्”, “जय हिन्द”, “मेरा भारत महान” जैसे नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति की भावना से गूंज उठा।
रैली में जिला परियोजना पदाधिकारी, भोजपुर अमित कुमार सिंह, ए.एन.ओ. ले. स्मिता कुमारी, सीनियर जी.सी.आई. बिमला कुमारी, सुबेदार अमृतपाल, तथा हवलदार प्रशांत कुमार उपस्थित रहे।
कैडेट्स में लकी कुमार एवं दीपा कुमारी सहित सभी प्रतिभागियों ने अनुशासन और उत्साह का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने कैडेट्स के समर्पण और देशप्रेम की भावना की सराहना की तथा सभी को वंदे मातरम् के संदेश — “मातृभूमि के प्रति अटूट प्रेम और निष्ठा” — को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

Related posts

भोजपुर:राष्ट्र के लिए अपने शौर्य और पराक्रम का बलिदान देने वाले शहीद सदैव नमनीय : सीओ पुनीत श्रीवास्तव

rktvnews

सत्ता की लालसा में देश को सांप्रदायिकता की ओर ले जाना चिंतनीय :आदित्य पासवान

rktvnews

उज्जैन:सोमवती अमावस्या पर अवंतिकानाथ श्री महाकालेश्वर भगवान की राजसी ठाठ-बाट से निकली राजसी सवारी।

rktvnews

सिकरहट्टा पुलिस ने देशी कट्टा व गोली के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हैदराबाद में सफ्रान एयरक्राफ्ट इंजन सर्विसेज इंडिया सुविधा का उद्घाटन किया।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार एनडीआरएफ ने आपदा से बचाव के लिए बताए गुर।

rktvnews

Leave a Comment