RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:झारखंड स्थापना दिवस की रजत जयंती पर ग्रामीण विकास विभाग, गढ़वा द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन।

आवास योजना के लाभुकों ने लिया सशक्त और समृद्ध झारखंड निर्माण का संकल्प।

अबुआ आवास योजना के तहत लाभुकों को मिला नए घरों का उपहार, गूंजे खुशियों के गीत।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड )12 नवंबर।झारखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर ग्रामीण विकास विभाग के तत्वावधान में जिले भर के सभी पंचायतों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इन कार्यक्रमों के अंतर्गत आवास योजना के लाभुकों द्वारा बड़े उत्साह के साथ संकल्प सभा, आवास स्वीकृति पत्र वितरण एवं गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर ग्रामीणों ने “सशक्त झारखंड, समृद्ध झारखंड” के निर्माण का संकल्प दोहराया और राज्य के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
इसी क्रम में चिनिया प्रखंड के ग्राम पंचायत चिनिया एवं भंडारिया प्रखंड के ग्राम पंचायत भंडारिया सहित जिले के अन्य पंचायतों में भी अबुआ आवास योजना के तहत लाभुकों को उनके नए घरों में प्रवेश का अवसर प्रदान किया गया।
यह कार्यक्रम न केवल नए घरों में प्रवेश का प्रतीक है,
बल्कि यह नए सपनों, नई उम्मीदों और आत्मनिर्भर झारखंड की दिशा में एक सशक्त कदम है। कार्यक्रम के दौरान लाभुकों ने राज्य सरकार एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि
अबुआ आवास योजना ने उन्हें सामाजिक सुरक्षा और आत्मसम्मान दोनों प्रदान किया है।

जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुआ गृह प्रवेश, गूंजे खुशियों के गीत

अबुआ आवास योजना के तहत लाभुकों ने अपने नए घरों में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ गृह प्रवेश कार्यक्रम संपन्न किया।
हर पंचायत में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

झारखंड सरकार का संकल्प–हर गरीब को पक्का घर, सम्मान और सुरक्षा

इसी क्रम में गढ़वा जिला के सभी प्रखंडों के कुल 189 पंचायतों में लगभग 1,459 लाभुकों ने अबुआ आवास योजना के अंतर्गत प्राप्त अपने नए घरों में गृह प्रवेश किया। यह उपलब्धि राज्य सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है जिसमें हर जरूरतमंद को पक्का घर, सम्मान और सुरक्षा प्रदान करने का संकल्प निहित है।

Related posts

देवघर:उपायुक्त ने सिविल सर्जन को सेवानिवृति पर दी शुभकामनाओं के साथ विदाई।

rktvnews

शिवानन्द तिवारी की पुस्तक सड़क से संसद तक का लोकार्पण करेंगें राजद सुप्रीमो लालू यादव।

rktvnews

हरियाणा:नारनौल: वायु गुणवत्ता के लिए जिला में 31 जनवरी तक बंद रहेगी पटाखों की बिक्री।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने चौपामोड़ से हसंडीहा एवं देवघर से मधुपुर फोरलेन कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश।

rktvnews

उज्जैन:महाकालेश्वर मंदिर पुरोहित समिति अध्यक्ष अशोक शर्मा का निधन! मुख्यमंत्री ने प्रकट की शोक संवेदना।

rktvnews

मगधकालीन भारत के भातृ देशों को मिलाकर भारत सरकार वृहद भारत फेडरेशन का निर्माण करे : केएन त्रिपाठी

rktvnews

Leave a Comment