RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी चंपारण: श्रम विभाग के धावा दल ने 2 बाल श्रमिक को कराया विमुक्त।

RKTV NEWS/पूर्वी चंपारण (मोतीहारी)27 अप्रैल।आज श्रम संसाधन विभाग बिहार के निर्देश के आलोक में एवं श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, घोड़ासाहन के नेतृत्व में घोड़ासाहन प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विशेष धावा दल के द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों में सघन जाँच अभियान चलाया गया।
जाँच के क्रम में घोड़ासाहन प्रखंड के कुल-02 प्रतिष्ठानों क्रमशः मनोज वस्त्रालय एवं Z-शू सेंटर से 1-1 बाल श्रमिक अर्थात कुल-02 बाल श्रमिकों को धावा दल की टीम के द्वारा विमुक्त कराया गया। साथ ही श्रम अधीक्षक सत्य प्रकाश द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि यह अभियान पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत लगातार क्रियाशील रहेगा!
बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के तहत सभी नियोजकों के विरूद्ध संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है जबकि सभी विमुक्त बाल श्रमिकों को बाल कल्याण समिति, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी के समक्ष उपस्थापित कर उन्हें बाल गृह में रखा गया है।
श्रम अधीक्षक सत्य प्रकाश द्वारा बताया कि बच्चों से प्रतिष्ठान में कार्य कराना बाल एवं किशोर श्रम प्रतिषेध एवं विनियमन के अंतर्गत गैर कानूनी है। बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के अतर्गत बाल श्रमिकों से कार्य कराने वाले व्यक्तियों को 20 हजार रूपये से 50 हजार रूपये तक का जुर्माना और 2 वर्षों तक का कारावास का प्रावधान है।
इसके अतिरिक्त सर्वोच्च न्यायालय के निदेश के आलोक में सभी नियोजकों से 20,000/- (बीस हजार रू.) प्रति बाल श्रमिक की दर से राशि की वसूली की जाएगी।
आज की इस विशेष धावा दल की टीम में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, घोड़ासहन रोहित कुमार सिंह, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, आदापुर राजीव रंजन प्रसाद गोड, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, ढाका रामप्रकाश, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, मेहसी रविरंजन कुमार, प्रयास संस्था से विजय कुमार शर्मा एवं घोड़ासाहन से 04 पुलिस कर्मी एवं एंटी ह्यूमन टै्रफिकिंग यूनिट की टीम शामिल थी।

Related posts

चतरा:डीएमएफटी अंतर्गत नवनियुक्त मेडिकल व पारा मेडिकल कर्मियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में किया कन्या पूजन।

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रमेश घोलप ने जिले के कुन्दा प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में बने बूथों का किया निरीक्षण।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सचिवालय में उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के अंतर्गत हुए MOU और उनकी ग्राउंडिंग (क्रियान्वयन) की प्रगति की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित।

rktvnews

देहरादून:राज्यपाल ने लोक भवन में गोद लिए गए 13 टीबी रोगियों को मासिक पोषण किट किया वितरित।

rktvnews

कोयला मंत्रालय ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की, मंत्रालय को 200 कोयला ब्लॉकों का आवंटन प्राप्त हुआ।

rktvnews

Leave a Comment