RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:मतदान केंद्रों के रेशनलाइजेशन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)15 सितंबर।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में आज मतदान केंद्रों के रेशनलाइजेशन को लेकर बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने उपस्थित सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए कहा कि 1200 से अधिक जनसंख्या वाले क्षेत्रों में रेशनलाइजेशन की प्रक्रिया अपनाते हुए मतदान केंद्रों को सुगम एवं सुलभ बनाया जा रहा है। आगे उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों की दूरी अधिकतम दो किमी के भीतर होनी चाहिए।
इसके अलावा बैठक में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा जानकारी दी गई कि 13-मधुपुर विधानसभा अंतर्गत 69, 14-सारठ विधानसभा अंतर्गत 43, 15-देवघर विधानसभा अंतर्गत 112 मतदान केंद्रों का युक्तिकरण, संशोधन के पश्चात प्रारूप मतदान केंद्र की सूची पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। साथ ही जिन क्षेत्रों में दूरी अधिक है,वहां अतिरिक्त मतदान केंद्र स्थापित करने की संभावना पर कार्रवाई की जाए। मतदान भवनों की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक मरम्मत या स्थानांतरण पर भी चर्चा की गई।
बैठक में उपरोक्त के अलावा विभिन्न राजनैतिक दलों के जिला अध्यक्ष व प्रतिनिधि, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर राजीव कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीतिलता किशकु, सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रविण पवार ने जी-20 प्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित किया।

rktvnews

छत्तीसगढ़ ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड: राजधानी में 2000 से अधिक योग साधकों ने किया सेतुबंध आसन का प्रदर्शन।

rktvnews

देहरादून: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2025 से सम्मानित हुई चम्पावत जिले के राजकीय प्राथमिक विद्यालय च्यूरानी की प्रधानाध्यापिका डॉ. मंजू बाला।

rktvnews

मध्यप्रदेश: उज्जैन:कलेक्टर ने कपिला गौशाला का निरीक्षण किया।

rktvnews

चंदौली काव्य संगम का आयोजन।

rktvnews

नई दिल्ली:केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड्स ब्यूरो के साथ तीन नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

Leave a Comment