
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 मार्च।लॉर्ड बुद्धा मेडिकल कॉलेज में BIMACON 25 संपन्न हुआ जिसमें आई एम ए आरा के प्रेसीडेंट डॉ राजेश कुमार सिंह एवं सेक्रेटरी डॉक्टर संगीता सिंह द्वारा आयोजन को रिप्रेजेंट किया। डॉ संगीता सिंह को उनकी उत्कृष्ट कार्य के लिए आई एम ए बिहार स्टेट प्रेसिडेंट अप्रिशिएसन अवार्ड , डिस्टिंग्विश्ड सर्विसेज के लिए, मोमेंट ,सर्टिफिकेट , शाल देकर आईएमए के पूर्व नेशनल प्रेसिडेंट डॉक्टर सहजानंद के हाथों सम्मानित किया गया। इस मौके पर IMA के भीष्म पितामह और वशिष्ठ गेस्ट अतिथि डॉ विजय शंकर सिंह भी उपस्थित थे। इसके अलावा आई एम ए बिहार के प्रेसिडेंट डॉ एन राय, सेक्रेटरी डॉक्टर संतोष कुमार सिंह ,वाइस प्रेसिडेंट डॉ सुनील कुमार इत्यादि उपस्थित थे। लॉर्ड बुद्धा मेडिकल कॉलेज में BIMACON25 का भव्य आयोजन हुआ। जिसके लिए ऑर्गेनाइजिंग कमिटी की चेयरपर्सन डा कल्याणी सिंह एवं सचिव डॉ विजय शंकर को इसकी सफलता के लिए डॉक्टर संगीता सिंह ने बधाई ।इस भव्य आयोजन में बिहार आई एम ए के नए प्रेसिडेंट डॉ अशोक कुमार यादव एवं सेक्रेटरी डॉक्टर संतोष कुमार सिंह को पुनः 2025-26 के लिए चुना गया। BIMACON कॉन्फ्रेंस में लगभग 567 डॉक्टर ने रजिस्ट्रेशन करवाया था जो की भारत की और बिहार के विभिन्न प्रांत से आए थे सभागार हॉल डॉक्टर से खचाखच भरा था ।डॉक्टर संगीता सिंह ने सब लोगों को आयोजन के सक्सेस के लिए बधाई दी।
