RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:खजुरिया गांव की अंजू कुमारी ने एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में जीता दो स्वर्ण पदक।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 नवंबर।खजुरिया गांव की अंजू कुमारी ने तमिलनाडु के चेन्नई में 05 से 09 नवम्बर तक आयोजित 23वीं एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीतकर न केवल भोजपुर की बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर इस मिट्टी का सम्मान बढ़ाया है।अंजू कुमारी ने अतुलनीय प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अर्जित किए। इस प्रतियोगिता में 21 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया । कोच रितेश ने बताया ट्रिपल जंप और 4×100 मीटर रिले में अपनी कौशलता और प्रतिबद्धता का अद्वितीय प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक भारत के नाम किया ।उनके इस अभूतपूर्व प्रदर्शन ने न केवल प्रतियोगिता में धूम मचाई, बल्कि पूरे देश को गर्व महसूस कराया। भोजपुर जिले के खजुरिया गाँव की निवासी अंजू कुमारी भूतपूर्व वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. शिव मूरत यादव की बहू है तथा वर्तमान में पूर्व मध्य रेलवे में उप मुख्य टिकट निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं।
[अंजू की इस जीत पर रेल के अधिकारियों सहित संस्कार कश्यप, संस्कृति कश्यप, सिद्धेश्वर प्रसाद, बालू सुब्रमण्यम , धना शेखर सहित कई गणमान्य व्यक्ति तथा खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।

Related posts

पटना:जीविका पवेलियन में दिखी बिहार के विकास की गाथा ,ग्रामीण विकास से लोग हुए रूबरू

rktvnews

श्रम संसाधन मंत्री ने की आई.टी.आई. से संबंधित बैठक।

rktvnews

चतरा:फाइलेरिया उन्मूलन हेतु आईडीए 2025 के अंतर्गत द्वितीय जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

राजस्व खुफिया निदेशालय ने तूतीकोरिन बंदरगाह पर ‘ऑपरेशन फायर ट्रेल’ के अंतर्गत 5.01 करोड़ रुपये मूल्य के 83,520 चीनी पटाखों की तस्करी नाकाम की; 4 गिरफ्तार।

rktvnews

नगर सचिव दिलराज प्रीतम ने लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ रैली की झलकियां साझा की।

rktvnews

रेल हादसा:लोजपा रामविलास छात्र प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष यामिनी रंजन मिश्रा के नेतृत्व में घटनास्थल का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment