RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:चार दिवसीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव बड़े ही भक्तिपूर्वक संपन्न।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 नवंबर।भगवान महावीर मार्ग स्थित श्री दिगंबर जैन चंद्रप्रभु मंदिर में मुनिश्री 108 विशल्यसागर महाराज के मंगल सानिध्य एवं प्रतिष्ठाचार्य पं विजय कुमार जैन, पं सतेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव बड़े ही भक्तिपूर्वक मनाया गया। चार दिवसीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में सोमवार को ज्ञान कल्याणक के अवसर पर प्रातः समय में महामुनि ऋषभदेव की विधिपूर्वक आहारचर्या संपन्न हुआ। मीडिया प्रभारी निलेश कुमार जैन ने बताया कि सौभाग्यशाली श्रावकों के द्वारा महामुनि ऋषभदेव का आहारचर्या कराया गया। तत्पश्चात केवलज्ञान क्रिया, अंगन्यास, मंत्रन्यास, तिलक दान, न्योन्सिलन, प्राण प्रतिष्ठा मंत्र, सूर्य मंत्र, केवल ज्ञान पूजा संपन्न हुआ। दोपहर समय में मोक्ष कल्याणक की विधिपूर्वक क्रिया हुई जिसमें कुबेर द्वारा समवशरण की रचना, भगवान की दिव्य ध्वनि, कैलाश पर्वत पर ऋषभदेव का मोक्ष गमन, अग्नि कुमार देवों द्वारा अग्नि संस्कार इत्यादि का कार्यक्रम हुआ। संध्या समय में आरती, भजन, भक्ति एवं संस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। महोत्सव को सफल बनाने में श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर के अध्यक्ष कमलेश कुमार जैन, उपाध्यक्ष रीना जैन, सचिव डॉ आदित्य विजय जैन, संयुक्त सचिव बिभु जैन, कोषाध्यक्ष धीरेन्द्र चंद्र जैन, कमल कुमार जैन, चंद्रप्रभु मंदिर संयोजक डॉ शशांक जैन, मनीष जैन, साहू जैन, रौशन चंद्र जैन, मुनिसंघ के सचिव अजय कुमार जैन, रोहित जैन, ब्र सुलोचना दीदी, जूही जैन, रत्ना जैन, अनुपमा जैन, अनीता जैन, सुषमा जैन, रेखा जैन, अशोक कुमार जैन, मीरा जैन, पूनम जैन, रोली जैन, दीप्ति जैन, साक्षी जैन, मीनू जैन, सरला जैन, डॉ श्वेता जैन, डॉ नीलम जैन, श्रेयांश जैन, तुषार जैन, मन्नू जैन, शिवम् जैन के साथ सैकड़ों की संख्या में भक्तगण की भूमिका अहम रही।

Related posts

भोजपुर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स (धान/गेहूँ) की अधिप्राप्ति से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

महिला दिवस विशेष:सार्थक भागीदारी से “एक्सीलरेट एक्शन” के लिए काम करती प्रियंका ‘सौरभ’

rktvnews

भोजपुर:प्रो. कन्हैया बहादुर सिन्हा की श्रद्धांजलि सभा में व्यक्तित्व और कृतित्व को किया याद, दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न, लक्ष्य के अनुरूप अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश।

rktvnews

राजस्थान:प्रदेश वरिष्ठ नागरिक संघ के तृतीय अखिल भारतीय अधिवेशन के समापन में शरीक हुईं उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी

rktvnews

भोजपुर: संगीत समारोह में रस एवं भाव की मनोहारी प्रस्तुति से दर्शक हुए भाव विभोर।

rktvnews

Leave a Comment