RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आयुष्मान आरोग्य केंद्र का केंद्रीय टीम द्वारा एन क्यू ए एस के तहत हुआ मूल्यांकन।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 नवंबर। बड़हरा प्रखंड अंतर्गत बभंगावा पश्चिम आयुष्मान आरोग्य केंद्र का केंद्रीय टीम द्वारा नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्यूएएस )के तहत मूल्यांकन किया गया है केंद्र का मूल्यांकन कार्य .शुक्रवार की सुबह. सफलतापूर्वक संपन्न किया गया यह कार्य स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा (MoHFW )द्वारा बनाई गई एक गुणवत्ता मूल्यांकन प्रणाली है इसका उद्देश्य है कि सरकारी अस्पताल और स्वास्थ्य संस्थानों में दी जाने वाली सेवाएं सुरक्षित प्रभावी समय पर और मरीजों के अनुकूल हो यह एक मानक प्रणाली है जो सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केदो की सेवा की गुणवत्ता को रखने और सुधारने के लिए बनाई गई है इसे सरल शब्दों में कहें तो अस्पतालों की गुणवत्ता जांच और प्रमाणन प्रणाली .कही जाती है इस जांच में केंद्र द्वारा टीम आती है और .अस्पताल में दी जाने वाली सारी सुविधाओं को बारीकी से जांच कर स्पष्ट करती है कि यह अस्पताल में कौन सी सुविधाएं ठीक है नहीं ठीक है उसकी गुणवत्ता को जांच की जाती है कौन सी सुविधाएं हैं या नहीं है सारी चीजों को जांच परख करती है इस कार्य में बड़हरा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविंद कुमार प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक शिव शंकर कुमार डॉक्टर रिचा तथा डीपीसी प्रेम रंजन मोदी के कुशल मार्गदर्शन में टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया डॉ अरविंद कुमार ने बताया कि सीएचओ आरती कुमारी एएनएम दुर्गा कुमारी और संगीता सिंह तथा पिरामल टीम से शिखा मिश्रा ने अपने निष्ठा और मेहनत से कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराया वहीं आशा फैसिलिटेटर एवं आशा कार्यकर्ताओं ने जमीनी स्तर पर गुणवत्ता सुधार में अहम भूमिका निभाई ।

Related posts

भोजपुर:विशाल प्रतिवाद मार्च के साथ आइसा बिहार की राज्य स्तरीय कार्यशाला संपन्न।

rktvnews

जिला फुटबॉल संघ भोजपुर की वार्षिक बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:कर्मचारी महासंघ गोप गुट प्रखंड का तीसरा सम्मेलन इ किसान भवन में संपन्न।

rktvnews

सारण:एक दिवसीय सेमिनार सह सम्मान समारोह का आयोजन।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने समाहरणालय परिसर में स्थित कार्यालयों का किया निरीक्षण।

rktvnews

कॉकरोच – नौजवानों के गुस्से का महाविस्फोट, सोशल मीडिया के प्रतिरोध को जमीन पर उतारें : का. दीपंकर भट्टाचार्य

rktvnews

Leave a Comment