RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने समाहरणालय परिसर में स्थित कार्यालयों का किया निरीक्षण।

समय पर कार्यालय में उपस्थित नहीं रहना लापरवाह कार्यशैली को दर्शाता है! ससमय उपस्थित रह कर आमजनों के समस्याओं का त्वरित निष्पादन करें:उपायुक्त अबु इमरान

चतरा/झारखंड 24 जनवरी।आज उपायुक्त अबु इमरान ने समाहरणालय परिसर में स्थित सामान्य शाखा,विधि शाखा, आपूर्ति कार्यालय, राजस्व शाखा, नजारत शाखा, भू अर्जन कार्यालय, जिला स्थापन शाखा, पत्र प्राप्ति कोषांग, सामाजिक सुरक्षा, जिला सूचना विज्ञान, खनन विभाग समेत अन्य कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के क्रम में पदाधिकारियों व कर्मियों की उपस्थिति पंजी, ऑनलाइन उपस्थिति, कार्यालय में लंबित आवेदन, दस्तावेज का रख रखाव, साफ सफाई समेत अन्य का जायजा लिया। निरीक्षण के समय जिन कार्यालयों में पदाधिकारी व कर्मी अनुपस्थित पाए गए उन्हें सख्त चेतावनी देते हुए कहा समय पर कार्यालय में उपस्थित नहीं रहना लापरवाह कार्यशैली को दर्शाता है। वैसे पदाधिकारी, कर्मी पर कार्रवाई की जाएगी। आगे कहा यह सुनिश्चित किया जाय कि सभी पदाधिकारी व कर्मी कार्यालय में ससमय उपस्थित रह कर आमजनों के समस्याओं का त्वरित निष्पादन करेंगे।

Related posts

राजधानी पटना में धूमधाम के साथ मनाया गया ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) का स्थापना दिवस।

rktvnews

देवघर : यूं ही नहीं कहा जाता रक्तदान महादान:नमन प्रियेश लकड़ा

rktvnews

संस्कृत अलौकिक भाषा है और वह आध्यात्मिकता की हमारी खोज में एक पवित्र सेतु का कार्य करती है- उपराष्ट्रपति

rktvnews

दुल्हन के गांव के बदले शमशान जायेंगे बाराती!सड़क दुर्घटना में दूल्हे की मौत।

rktvnews

सीआईएल ने 7 मार्च 2024 तक 703.91 मीट्रिक टन के साथ कोयले का रिकॉर्ड उत्पादन किया।

rktvnews

कृषि उपज मण्डी की उत्तम व्यवस्था से किसानों को फसलों का उचित मूल्य : मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment