RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

लोक सभा अध्यक्ष कोहिमा में सीपीए इंडिया क्षेत्र ज़ोन-III के 22वें वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

नागालैंड के मुख्यमंत्री, राज्य सभा के उप सभापति, नागालैंड विधान सभा के अध्यक्ष सम्मेलन में शामिल होंगे।

दो दिवसीय सम्मेलन में प्रतिनिधि “नीति, प्रगति और लोग:परिवर्तन के उत्प्रेरक के रूप में विधानमंडल” विषय पर चर्चा करेंगे।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 08 नवंबर।लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला 10 नवंबर 2025 को कोहिमा, नागालैंड में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए ) भारत क्षेत्र ज़ोन-III के 22वें वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
नागालैंड के मुख्यमंत्री, डॉ. नेफ्यू रियो; राज्य सभा के उप सभापति, हरिवंश; और नागालैंड विधान सभा के अध्यक्ष और सीपीए भारत क्षेत्र ज़ोन-III के अध्यक्ष, शेरिंगैन लोंगकुमेर इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।
इस दो-दिवसीय सम्मेलन (10-11 नवंबर 2025) में पूरे देश से आए प्रतिनिधि भाग लेंगे। सम्मेलन का विषय है “नीति, प्रगति और लोग: परिवर्तन के उत्प्रेरक के रूप में विधानमंडल”। सम्मेलन के उप-विषय हैं :

(i) विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त करने में विधानमंडलों की भूमिका; और

(ii) जलवायु परिवर्तन – हाल में उत्तर -पूर्वी क्षेत्र में बादलों के फटने और भूस्खलन के परिप्रेक्ष्य में।
राज्य सभा के उप सभापति, हरिवंश समापन समारोह को संबोधित करेंगे। मेघालय विधान सभा के अध्यक्ष और सीपीए भारत क्षेत्र ज़ोन-III के उपाध्यक्ष थॉमस ए. संगमा तथा नागालैंड विधान सभा के उपाध्यक्ष, एस. तोइहो येप्थो धन्यवाद ज्ञापित करेंगे। सम्मेलन के अवसर पर वृक्षारोपण अभियान भी आयोजित किया जाएगा।
सीपीए भारत क्षेत्र ज़ोन III ने क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाने, सर्वोत्तम संसदीय प्रथाओं को बढ़ावा देने और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में अवसंरचना विकास और एक्ट ईस्ट पॉलिसी जैसे विशिष्ट क्षेत्रीय मुद्दों को संबोधित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसकी प्रमुख उपलब्धियों में भारत- आसियान व्यापार और सहयोग विजन में उत्तर-पूर्वी क्षेत्र को शामिल करना तथा बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं में तेजी लाने, व्यापार संबंधी आउटपोस्ट को बढ़ाने और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने का आह्वान शामिल हैं। यह जोन राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन (NeVA) के कार्यान्वयन, डिजिटलीकरण पर चर्चा और सक्रिय जन भागीदारी के माध्यम से संसदीय प्रक्रियाओं में सुधार लाने पर भी ध्यान केंद्रित कर रहा है।

Related posts

मुख्यमंत्री ने किया पटना हवाई अड्डा के नवनिर्मित सिविल विमानन निदेशालय भवन का उद्घाटन।

rktvnews

इंदौर:कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी आशीष सिंह की अपराधियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, तीन अपराधियों को किया जिलाबदर।

rktvnews

भोजपुर:शिव सैनिकों द्वारा स्थापित गणपति बप्पा मूर्ति का पट खुलते ही भक्तों की भीड़ उमड़ी।

rktvnews

झबुली

rktvnews

अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध चला छापेमारी अभियान!100 100 सीएफटी बालू लोड दो ट्रैक्टर को किया गया जप्त।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:मनरेगा दिवस पर मुसाबनी के कुईलीसुता पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए उपायुक्त।

rktvnews

Leave a Comment