RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: विलुप्त हो रही “भोजपुरी चित्रकला” को प्रभाव क्रिएटिव सोसाइटी ने किया जीवंत।

प्रभाव क्रिएटिव सोसाइटी के दो दिवसीय भोजपुरी चित्रकला प्रशिक्षण शिविर का समापन।

प्रशिक्षण शिविर में भोजपुरी कलाकृतियों को प्रतिभागियों ने अपने रंगों से दिया नया आयाम।

सुदूर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के दर्जनों प्रतिभागियों ने लिया प्रशिक्षण।

चर्चित कलाकार कमलेश कुंदन ने प्रतिभागियों को वितरित किए प्रमाण पत्र।

भावी पीढ़ी को भोजपुरी चित्रकला से कराया आत्मसात।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 जनवरी।आज स्थानीय रमना मैदान समीप स्थित जय प्रकाश नारायण प्रतिमा स्थल पर प्रभाव क्रिएटिव सोसाइटी, महाजन टोली, आरा द्वारा आयोजित दो दिवसीय भोजपुरी चित्रकला प्रशिक्षण शिविर के आयोजन का समापन किया गया।
इस अवसर पर प्रतिभागी प्रशिक्षुओं के बीच संस्था के महासचिव चर्चित चित्रकार कमलेश कुन्दन द्वारा प्रतिभागिता प्रमाण – पत्र वितरित किया गया।
इस दो दिवसीय भोजपुरी चित्रकला प्रशिक्षण शिविर में भोजपुर जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र और आरा शहर से लगभग पचास प्रतिभागियों ने भाग लिया।
प्रतिभागियों में साक्षी कुमारी, मोहिनी कुमारी, सुनीता कुमारी, लक्की कुमारी, रौशनी कुमारी, श्रेया कुमारी, प्रिया कुमारी, सोनम कुमारी, सलोनी कुमारी, अंजु कुमारी, निशा कलाम, माही कुमारी, रौशनी कुमारी, रुचि कुमारी, आकांक्षा कुमारी, मोहित कुमार, राधा कुमारी, प्रियांशु कुमारी, शब्बा कलाम, सैफिया सुल्ताना, साना परवीन, ज़ीनत फातिमा, जेबा परवीन, अंशु कुमारी, श्रुति कुमारी, निर्मल कुमारी, अंजली तिवारी, सरायना कुमारी, आरती कुमारी आदि मुख्य थी।
इस दो दिवसीय भोजपुरी चित्रकला प्रशिक्षण शिविर में भोजपुरी चित्रकला के मृत या मृतप्राय परम्परा चऊक, कोहबर, पीढ़ियां, अरपन, चौका, गोधन आदि का प्रशिक्षण दिया गया।
इस दो दिवसीय कार्यक्रम के समापन समारोह में निलेश कुमार ” गोलू “, पत्रकार/रंगकर्मी शमशाद प्रेम, डब्लू कुमार, वरिष्ठ रंगकर्मी/ नाटककार कृष्णेंदु, कवि जन्मेजय ओझा ” मंज़र “, श्याम बिहारी सिंह, अभय विश्वास भट्ट, संजय राय, अशोक कुमार ” दीपू”, रामजीत शर्मा, अमित मेहता आदि उपस्थित थे।
इस कार्यशाला को सफल बनाने में शामिल अमन राज, संतोष कुमार, रूपा कुमारी, गुड़िया कुमारी, संचिका सोनी, अंजली तिवारी, खुश्बू कुमारी आदि का महत्वपूर्ण योगदान था।

Related posts

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के बड़े पुत्र केदार नाथ सिंह के निधन पर जताया शोक।

rktvnews

भोजपुर:जूनियर लीग मैच में आरा क्रिकेट अकादमी (B) को हराकर एवेंजर्स क्रिकेट क्लब बना विजयी।

rktvnews

भोजपुर:गड़हनी प्रखंड के पूर्व प्रभारी प्रमुख स्व विनोद यादव की पुण्यतिथि आयोजित।

rktvnews

पिछले 9 सालों में 2000 से अधिक अप्रचलित नियम-कानून समाप्‍त किए गए : केन्‍द्रीय मंत्री डॉ. जितेन्‍द्र सिंह

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 का उद्घाटन किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 01 सितम्बर 25

rktvnews

Leave a Comment