RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर : हर परिवार को मिलेगी नौकरी पक्का और आपकी उम्मीदों को लगाएंगे छक्का: तेजस्वी यादव

रोजगार के नाम पर बिहार हुआ पलायन प्रदेश के नाम से प्रसिद्ध।

भेड़ बकरियों की तरह ट्रेनों में राज्य के युवा रोजगार के लिए जा रहे दूसरे प्रदेश।

तेजस्वी यादव ने आरा से कयामुद्दीन अंसारी और तरारी से मदन सिंह को विजयी बनाने का किया आह्वान।

इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा – माले उम्मीदवार के पक्ष में किया जनसभा को सम्बोधित।

समर्थकों में दिखा उत्साह जनसभा को झंडों से दिया पाट।

वादों को निभाएंगे स्वच्छ और सुन्दर आरा बनायेंगे : कयामुद्दीन अंसारी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 नवम्बर।आज आरा के मझौआ हवाई अड्डा मैदान में इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा माले उम्मीदवार कयामुद्दीन अंसारी के पक्ष में तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।
सभा को सम्बोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि 20 वर्षों के इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। आज किसी भी कार्यलय में चले जाइए बिना पैसे लिए काम नही होगा। आज बिहार पलायन प्रदेश के नाम से प्रसिद्ध हो गया है। युवा रोजगार के लिए ट्रेनों में भेड़ बकरी की तरह ठूस कर दूसरे प्रदेश में जा रहें हैं। शिक्षा – स्वस्थ्य का वही हाल है। बिहार के किसानों को फसल का उचित मूल्य नही मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि आप आरा से क्याममुद्दी अंसारी और तरारी से मदन सिंह को एक एक वोट सभी जाति धर्म के लोग देकर विजयी बनाइए तभी हमारी सरकार बनेगी। जब हमारी सरकार बनेगी तो भ्र्ष्टाचार पर रोक लगेगा और अधिकारी आप को सम्मान देंगे । आप का काम मिनटों में होगा।
उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो किसानों को एमएसपी की गारंटी होगी और दवाई कमाई ,लिखाई पढ़ाई की सरकार बनेगी।
उन्होंने कहा कि नई सरकार में जिस परिवार में नौकरी नही है उस परिवार को एक नौकरी मिलेगा पक्का और आपकी उम्मीदों का लगाएँगे छक्का। बिहार के युवाओं को बिहार में ही रोजगार की गारंटी होगी। इसलिए अभी सातों विधानसभा में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार को भारी मतों से विजयी बनाइए।
सभा की अध्यक्षता राजद जिला उपाध्यक्ष मनमोहन कुमार उर्फ मंटू शर्मा,संचालन भाकपा-माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने किया।
मुख्य वक्ता के रूप पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के आरा सांसद सुदामा प्रसाद,आरा विधानसभा प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी,तरारी विधानसभा प्रत्याशी मदन चंद्रवंशी, आरा के पूर्व विधायक राजद नेता अनवर आलम, केन्द्रीय कमेटी सदस्य राजू यादव,राजद नेता व जिला पार्षद,हरिफन यादव,धन्नंजय यादव,मदन सिंह,दुर्गावती कुमार,भाकपा-माले उत्तर प्रदेश राज्य कमेटी सदस्य राजेश साहनी,कांग्रेस युवा जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्रवंशी, संगीता सिंह,आइपी गुप्ता पार्टी के जिला जय प्रकाश पाटिल,प्रोफेसर विजय कुमार,राजद नगर अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा,रघुपति यादव आदि शामिल थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

देवघर:अनुकम्पा से जुड़े मामलों को न रखें लंबितः उपायुक्त

rktvnews

उप विकास आयुक्त ने की मनरेगा, आवास योजनाओं की समीक्षा, कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश!जिले के 166 वीर शहीद पोटो हो खेल मैदान में से 121 में चेंजिग रूम व शौचालय का निर्माण कार्य पूर्ण।

rktvnews

छत्तीसगढ़:मंत्रिपरिषद की बैठक।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रदेश में बनाये गये 356 सहायक मतदान केंद्र: अनुपम राजन

rktvnews

देवघर:”सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन” सड़क सुरक्षा माह-2026.

rktvnews

Leave a Comment